Jharkhand News: सरकार के आदेश से झारखंड में मचा हड़कंप... 4163 घरों में एक साथ छापेमारी; 1 करोड़ 83 लाख जुर्माना

Jharkhand News झारखंड में सरकार के आदेश पर मंगलवार को राज्य के कई जिलों में एक साथ सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक 4163 स्थानों पर छापेमारी की गई। बिजली चोरी पकड़ने के लिए चलाए गए इस अभियान में 1122 लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 10:28 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 10:31 PM (IST)
Jharkhand News: सरकार के आदेश से झारखंड में मचा हड़कंप... 4163 घरों में एक साथ छापेमारी; 1 करोड़ 83 लाख जुर्माना
Jharkhand News: झारखंड में सरकार के आदेश पर 4163 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News बिजली चोरी पकड़ने के लिए मंगलवार को राज्य में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक 4163 स्थानों पर छापेमारी की गई। झारखंड बिजली वितरण निगम की एंटी पावर थेफ्ट टीम ने राज्य स्तरीय छापेमारी अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान 1122 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बिजली चोरी करने वालों पर 183.09 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

छापेमारी में रांची के 653 स्थानों में से 105 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा गुमला में 33, जमशेदपुर में 65, चाईबासा में 35, धनबाद में 52, चास में 50, डाल्टनगंज में 199, गढ़वा में 78, दुमका में 89, साहिबगंज में 47, गिरिडीह में 65, देवघर में 138, हजारीबाग में 90, रामगढ़ में 51 और कोडरमा में 25 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।

सीएम ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता से जुड़े समस्त पत्रकार एवं मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकार साथियों की भूमिका अहम है और सदैव रहेगा।

राजभवन की अब अपनी अतिथिशाला

राजभवन की अपनी अतिथिशाला कांके रोड मिलिट्री कैंप के पास स्थापित की गई है। मंगलवार को राज्यपाल रमेश बैस तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका उद्घाटन किया। इस भव्य अतिथिशाला का नाम मदरा मुंडा राजकीय अतिथिशाला रखा गया है।इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसके भवनों का निरीक्षण किया। इस अतिथिशाला की बाह्य दीवारों पर झारखंड की कला-संस्कृति को दर्शाया गया है।

बताया जाता है कि भवन निर्माण विभाग द्वारा लगभग छह करोड़ रुपये की राशि से बनाए गए इस शानदार अतिथिशाला में अतिथियों को ठहरने के लिए 10 डीलक्स कमरे बनाए गए हैं। वहीं, दो सुइट व आठ सामान्य कमरे हैं।

chat bot
आपका साथी