Jharkhand: पति ने की 8 शादी, एक पत्नी को पता चला तो पहुंची थाने; जानें आगे क्‍या हुआ

Jharkhand News महिला की मदद केंद्रीय सरना समिति ने की है। समिति के सचिव बबलू मुंडा ने कहा कि जब प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया तब केंद्रीय सरना समिति इस महिला को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:40 AM (IST)
Jharkhand: पति ने की 8 शादी, एक पत्नी को पता चला तो पहुंची थाने; जानें आगे क्‍या हुआ
महिला ने थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

रांची, जासं। रांची शहर में सोमवार को एक अनोखा मामला सामने आया। एक व्यक्ति संजय कुजूर ने धोखे से आठ शादियां कर ली। जब उसकी एक पत्नी को यह बात पता चली तो उसने थाने में एफआइआर दर्ज कराई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ। यह देखते हुए महिला ने अपने पति को खुद खोजने का फैसला किया और उसके फ्लैट पर पहुंच गई। वहां उसने जमकर हंगामा किया। हालांकि उस वक्त उसका पति वहां मौजूद नहीं था।

महिला का कहना था कि उसका पति संजय कुजूर उसके साथ उस वक़्त से नाजायज़ संबंध रख रहा है, जब वह नाबालिग थी। लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हुई और उसने दबाव बनाया तो संजय ने उसके साथ शादी तो कर ली। लेकिन वह उसे साथ नहीं रखता था। महिला ने कोकर की रहने वाली एक महिला पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसी महिला ने उसे संजय कुजूर के पास बेचा था। महिला का स्थानीय थाना पर आरोप है कि एफआइआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

जानकारी मिलने के बाद महिला की मदद केंद्रीय सरना समिति ने की है। समिति के सचिव बबलू मुंडा ने कहा कि जब प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब केंद्रीय सरना समिति इस महिला को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आई है। जब तक महिला को इंसाफ नहीं मिल जाता, समिति चुप नहीं रहेगी। इस मामले में मुख्य रूप से केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, मुख्य पाहन जगलाल पाहन, संरक्षक रोशनी खलखो, महासचिव कृष्णकांत टोप्पो, सचिव डब्लू मुण्डा सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी