Jharkhand News: झारखंड में अबतक 84 हजार लोगों को लगा कोरोना वैक्‍सीन, सिर्फ 46% टीकाकरण

Jharkhand News झारखंड में कोरोना टीकाकरण की गति में वृद्धि तो हो रही लेकिन यह अभी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। स्थिति यह है कि निबंधित स्वास्थ्य कर्मियों में अभी तक 48 फीसद को ही कोरोना के टीके लग पाए हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स में 3% का टीकाकरण हुआ है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 09:14 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 09:39 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड में अबतक 84 हजार लोगों को लगा कोरोना वैक्‍सीन, सिर्फ 46% टीकाकरण
Jharkhand News: स्वास्थ्य कर्मियों में अभी तक 48 फीसद को ही कोरोना के टीके लग पाए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News झारखंड में कोरोना टीकाकरण की गति में वृद्धि तो हो रही है, लेकिन यह अभी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। स्थिति यह है कि निबंधित स्वास्थ्य कर्मियों में अभी तक 48 फीसद को ही कोरोना के टीके लग पाए हैं। वहीं, निबंधित फ्रंट लाइन वर्कर्स में महज तीन फीसद का टीकाकरण हुआ है। दोनों मिला दें तो कुल निबंधित कर्मियों में 26 फीसद का टीकाकरण हुआ है।

इधर, शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिले में कुल 8,962 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 7,622 स्वास्थ्य कर्मी तथा 1,290 फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। इस दिन लक्ष्य के विरुद्ध 42 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों तथा 29 फीसद फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना के टीके लगे। निबंधित स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण में जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो गिरिडीह तथा गोड्डा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है।

दोनों जिले में 40-40 फीसद निबंधित कर्मियों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। सबसे खराब प्रदर्शन धनबाद का है जहां अभी तक कुल निबंधित कर्मियों 14 फीसद का ही टीकाकरण हुआ है। रांची का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। यहां भी निबंधित कर्मियों में अभी तक महज 17 फीसद का टीकाकरण हुआ है।

किस जिले में कितना फीसद टीकाकरण (कुल निबंधित हेल्थ केयर वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स में)

बोकारो : 31, चतरा : 27, देवघर : 34, धनबाद : 14, दुमका : 31, पूर्वी सिंहभूम : 22, गढ़वा : 26, गिरडीह : 40, गोड्डा : 40, गुमला : 34, हजारीबाग : 19, जामताड़ा : 26, खूंटी : 23, कोडरमा : 33, लातेहार: 18, लोहरदगा : 23, पाकुड़ : 30, पलामू : 39, रामगढ़ : 25, रांची : 17, साहिबगंज : 21, सरायकेला खरसावां : 38, सिमडेगा : 30, पश्चिमी सिंहभूम : 20

कितना निबंधित, कितना का हुआ टीकाकरण

कर्मी - निबंधित - टीकाकरण - प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर्स 1,69,785 78,608 46 फ्रंट लाइन वर्कर्स 1,58,919 5495 03 कुल 3,28,704 84,103 26

chat bot
आपका साथी