निकाय चुनावः झारखंड मुक्ति मोर्चा की पहली सूची जारी

नगर निकाय चुनाव के लिए झामुमो ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 20 Mar 2018 12:36 PM (IST) Updated:Tue, 20 Mar 2018 12:36 PM (IST)
निकाय चुनावः झारखंड मुक्ति मोर्चा की पहली सूची जारी
निकाय चुनावः झारखंड मुक्ति मोर्चा की पहली सूची जारी

राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी की। महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दूसरी सूची जारी की जा सकती है।

पार्टी ने बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए शक्ति नाथ अमन, राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए केताबुद्दीन शेख और उपाध्यक्ष के लिए अमीर कुमार मंडल, चतरा नगर परिषद उपाध्यक्ष के लिए जमुना प्रसाद, लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बिलासी तोपनो उपाध्यक्ष के लिए अब्बास अली, मेदिनीनगर नगर निगम में उपमहापौर के लिए परमेंद्र कुमार, गढ़वा नगर परिषद उपाध्यक्ष के लिए असजद अंसारी, नगर उंटारी नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए सुरेंद्र प्रसाद, सिमडेगा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए शफीकुल इस्लाम खान, झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष के लिए कामेश्वर महतो, डोमचांच नगर परिषद उपाध्यक्ष के लिए संजय कुमार, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए चंदन बाउरी और उपाध्यक्ष के लिए माणिक लाल गोराई, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष के लिए शिव कुमार और उपाध्यक्ष के लिए अरुण कुमार कुशवाहा, फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष के लिए बैजनाथ महतो, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए मिथिलेश कुमार ठाकुर और उपाध्यक्ष के लिए डोमा मिंज, पाकुड़ नगर परिषद के लिए मीरा प्रवीण सिंह, मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए लतिका मुमरू और उपाध्यक्ष के लिए जियाउल, लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए जयवंती भगत, खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए तुलसी तोपना और उपाध्यक्ष के लिए मनिता देवी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी