रोजाना ढाई सौ करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

रांची : झारखंड मोटर फेडरेशन के दूसरे फेज की हड़ताल का व्यापक असर बुधवार को रांची समेत पूरे प्रदेश में देखा गया। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार हडताल की वजह से रोजाना लगभग 250 करोड़ का व्यवसयाय प्रभावित हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Jul 2018 10:59 AM (IST) Updated:Thu, 26 Jul 2018 10:59 AM (IST)
रोजाना ढाई सौ करोड़ का व्यवसाय प्रभावित
रोजाना ढाई सौ करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

रांची : झारखंड मोटर फेडरेशन के दूसरे फेज की हड़ताल का व्यापक असर बुधवार को रांची समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में देखने को मिला। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार, हड़ताल के कारण झारखंड में प्रतिदिन दो से ढ़ाई सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रमुख बाजार समेत स्थानीय बाजारों की रफ्तार सुस्त पड़ गई। ट्रांसपोर्ट बुकिंग कार्यालय में ताला लटकने के कारण हड़ताल के दूसरे दिन भी बुकिंग, डिलीवरी, लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य ठप रहा। सड़कों पर ट्रकों का आवागमन बंद रही। दूसरे राज्यों से खाद्यान समेत अन्य उपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति ठप रही। झारखंड से भी दूसरे राज्यों के बीच ट्रांसपोर्ट सेवा बंद रही।

थोक बाजार से खुदरा बाजार तक में के सामान की आपूर्ति नहीं के बराबर हो रही है। व्यवसायियों की मानें तो जैसे-जैसे हड़ताल आगे बढ़ेगी, ग्राहकों को जरूरी सामान की आपूर्ति बंद हो जाएगी। ट्रक सेवा बंद होने के कारण बाजार में लगातार दूसरे दिन भी सब्जी, तैलीय पदार्थ, खाद्यान, मोटर पा‌र्ट्स आदि वस्तुओं की खेप नहीं पहुंचा। बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियों की आपूर्ति बढ़ी है। ऑल इंडिया मोटर ट्रासपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर झारखंड मोटर फेडरेशन का झारखंड में 24 जुलाई से हड़ताल जारी है। इसका रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं रांची लोकल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समर्थन कर रहे हैं।

दुकानें खुली, ग्राहक नहीं

हड़ताल के कारण बुधवार को पंडरा बाजार में 90 फीसद व्यवसाय प्रभावित रहा। बाजार में दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन ग्राहक बाजार से दूर रहे। वस्तुओं की लोडिंग न होने के कारण रांची समेत आसपास के खुदरा व्यवसायी पंडरा बाजार खरीदारी करने नहीं पहुंचे। अपर बाजार समेत रांची के अन्य थोक बाजार को भी सामान का स्टॉक नहीं मिला। हालांकि रांची के पंडरा बाजार में खाद्यान समेत रोजमर्रा के सामान का भरपूर स्टॉक है, जहां से रांची के खुदरा बाजार को एक माह तक सामान मिलता रहेगा। मेन रोड स्थित रघुवंशी जेनरल स्टोर के संचालक महेंद्र ठक्कर ने बताया कि खुदरा बाजार में जल्द खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो ग्राहकों को बाजार से खाली हाथ लौटने की नौबत आ सकती है। हड़ताल के कारण पंडरा बाजार में प्रतिदिन लगभग 27 करोड़ तथा रांची में सौ करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

छोटे वाहनों से माल ढुलाई

छोटे वाहनों से माल ढुलाई का काम हो रहा है। पंडरा बाजार में बुधवार को महज दस फीसद ही व्यापार हुआ। व्यवसायियों को माल ढुलाई ऑटो, रिक्शा, पिकअप वैन से करना पड़ा। रांची चैंबर उपाध्यक्ष हरी कानोडिया ने बताया कि पंडरा बाजार में कुछ व्यवसायी ऑटो लेकर बाजार खरीदारी करने आए। अपर बाजार, मेनरोड, लालपुर, कांटाटोली आदि बाजारों में भी सामान की आपूर्ति बाधित रही।

और तेज होगा आंदोलन

झारखंड मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने बताया कि आंदोलन और तेज होगा। फेडरेशन एवं रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अलावा सभी सहयोगी एसोसिएशन के साथ ट्रांसपोर्ट हड़ताल को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। हजारीबाग, रामगढ़ जिलों में जाकर आंदोलन को और तेज करने के लिए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से समर्थन प्राप्त करेंगे। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि रांची में लगभग पांच सौ छोटे-बड़े ट्रांसपोर्ट बुकिंग काउंटर हड़ताल के समर्थन में बंद हैं।

chat bot
आपका साथी