झारखंड: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया तो प्रेमी ने कर दी हत्या, पूरा मामला जानें...

Jharkhand Crime News झारखंड के पलामू में प्रेमिका ने प्रेमी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया तो प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला। प्राथमिकी दर्ज के बाद आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला क्या है जानें...

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 06:20 PM (IST)
झारखंड: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया तो प्रेमी ने कर दी हत्या, पूरा मामला जानें...
Jharkhand Crime News: गुमला में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

हैदरनगर(पलामू), संसू। Jharkhand Crime News प्रेमिका से मिलन के लिए रात के अंधरे में उसके खपरैल घर की छान्ह को फांद प्रेमी आंगन में उतर गया। इसके बाद घर के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्रेम की बातें शुरू हुई। प्रेमी के मन में कुछ और ही चल रहा था। वह प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। प्रेमिका ने विरोध किया तो जबरदस्ती शुरू की। प्रतिरोध करने पर प्रेमी टूट पड़ा। मुंह पर मुक्के से प्रहार किया। प्रेमिका बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद प्रेमी प्रेमिका के पेट पर कोहनी से कई बार जोरदार प्रहार किया। बेसुध प्रेमिका के साथ काफी देर तक प्रेमी पड़ा रहा। फिर भाग निकला। पलामू जिले के हैदरनगर थाना की पुलिस ने लड़की के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आरोपित युवक शिवशंकर कुमार को हत्या और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ पूज्य प्रकाश मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

क्या है पूरा मामला

हैदरनगर थाना के नोखिला गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर में रविवार अहले सुबह मिला था। 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने हैदरनगर थाना को लिखित आवेदन देकर कहा है था कि वह उनके परिवार के लोग शनिवार की रात रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने गए थे। पुत्री और उसकी एक छोटी बहन घर में थी। उन्हें अकेला देख गांव का युवक शिवशंकर घर में प्रवेश कर गया। जबकि दो लोग बाहर थे। सुबह में 4 बजे दोनों के हल्ला करने के बाद ग्रामीण जुटे। गांव के लोगों के पहुंचने पर शिवशंकर कुमार चकमा देकर फरार हो गया। उन्हें खबर मिली तो वह घर आए तो देखा कि उनकी पुत्री पड़ी हुई है। लड़की के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करने के बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक ने कबूल किया जुर्म

मामले में गिरफ्तार युवक शिवशंकर कुमार ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में कहा है कि किशोरी से विगत छह माह से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी ने ही फोन कर शनिवार की रात उसे अपने घर बुलाई थी। वह घर में जाने के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो किशोरी ने उसका विरोध किया। शिवशंकर ने पुलिस को बताया कि किशोरी अन्य युवकों से भी बात करती थी। इसी गुस्से में जब उसने शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो विरोध करने पर घूंसा मारा और उसका मुंह और नाक दबाकर उसे मारने की कोशिश की। वह अचेत गिर गई तो 2:30 बजे रात्रि में वह भाग गया।

बयान देने के बाद किशोरी की मौत

हैदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि प्रेमी द्वारा भाग जाने के बाद गांव के लोग जुटे। किशोरी के मुंह पर पानी छिड़का तो वह होश में आई। इस दौरान उसने अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने लड़की के बयान का वीडियो भी बनाया है। साथ ही लड़की की बहन ने भी बयान दिया है। उन्होंने बताया कि शिवशंकर को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले में अनुसंधान कर रही है। घटना में अगर अन्य युवक भी शामिल होंगे तो उन्हे भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेगी।

chat bot
आपका साथी