Tokyo Olympic Games: ओलिंपिक में शामिल होंगे मधुकांत पाठक, हाई कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

Tokyo Olympic Games Jharkhand High Court याचिका में कहा गया था टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक में वे एक टीम के साथ शामिल होना चाहते हैं। इसको देखते हुए अदालत ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 12:33 PM (IST)
Tokyo Olympic Games: ओलिंपिक में शामिल होंगे मधुकांत पाठक, हाई कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश
Jharkhand High Court, Olympics News हाई कोर्ट ने आज यह आदेश दिया।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट ने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के अभियुक्त मधुकांत पाठक को ओलिंपिक में शामिल होने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है। मधुकांत पाठक की ओर से हाई कोर्ट में आवेदन देकर पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक में वे एक टीम के साथ शामिल होना चाहते हैं।

इसको देखते हुए अदालत ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है। अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि ओलिंपिक से लौटने के बाद मधुकांत पाठक अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा कर देंगे। हाई कोर्ट के आदेश के बाद मधुकांत पाठक की ओर से सिविल कोर्ट में एक आवेदन के साथ हाई कोर्ट का आदेश दिया जाएगा। इसके बाद एसीबी की कोर्ट उनका पासपोर्ट रिलीज कर देगी।

बता दें कि मधुकांत पाठक को भी खेल घोटाला में आरोपित बनाया गया है। इस मामले की जांच एसीबी कर रही है। एसीबी ने मधुकांत पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाई कोर्ट ने पासपोर्ट जमा करने सहित अन्य शर्तों पर मधुकांत पाठक को जमानत दिया था। तभी से उनका पासपोर्ट निचली अदालत में जमा है। इसको रिलीज करने के लिए उनकी ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

chat bot
आपका साथी