रक्षा पेंशन अदालत में बोलीं राज्यपाल- देश की अखंडता में सैनिकों का अहम योगदान

Jharkhand. रक्षा पेंशन अदालत में आए भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह रक्षा विभाग की तरफ से एक बेहतर पहल है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 25 Jul 2019 03:53 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 04:50 PM (IST)
रक्षा पेंशन अदालत में बोलीं राज्यपाल- देश की अखंडता में सैनिकों का अहम योगदान
रक्षा पेंशन अदालत में बोलीं राज्यपाल- देश की अखंडता में सैनिकों का अहम योगदान

रांची, जासं। राजधानी रांची के दीपाटोली स्थित केयर कथा ऑडिटोरियम में गुरुवार को 168वां रक्षा पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया। इस अदालत का उद्देश्य राज्य की वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके आश्रितों के पेंशन से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न पेंशन एजेंटों द्वारा उनका निवारण करना है। रक्षा पेंशन अदालत के उद्घाटन समारोह में राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम में आए सैनिकों के सम्मान में कहा कि देश की अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में सैनिकों का सबसे अहम योगदान रहा है। रक्षा पेंशन अदालत में आए भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह रक्षा विभाग की तरफ से एक बेहतर पहल है, जहां पूरे राज्य के सेवानिवृत्त सेना के लोग आकर अपनी पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी