विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: झारखंड सरकार की चेतावनी, गलत सूचना प्रसारित करने पर कार्रवाई करेगी सरकार

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2022 08:05 PM (IST)

Hemant Soren News ईडी की छापेमारी को लेकर आरोपितों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम जोड़ने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ...और पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड सरकार की चेतावनी, गलत सूचना प्रसारित करने पर कार्रवाई करेगी सरकार
Jharkhand News: झारखंड सरकार की चेतावनी, गलत सूचना प्रसारित करने पर कार्रवाई करेगी सरकार

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के संदर्भ में कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम आरोपित के साथ जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसपर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री सचिवालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा प्रसारित किया जा रहा समाचार स्पष्ट रूप से इंगित करता है, जिसमें जान-बूझकर मुख्यमंत्री को किसी व्यक्ति से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। यह किसी भी राज्य सरकार के मुख्यमंत्री के सार्वजनिक पद की गरिमा का पूर्ण उल्लंघन है।

जांच एजेंसियों को झारखंड सरकार का सहयोग

झारखंड सरकार ने भारत सरकार की एजेंसियों द्वारा की गई सभी जांचों और कार्रवाईयों में अब तक हर संभव सहयोग प्रदान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय सार्वजनिक महत्व के रोजमर्रा के मामलों पर रिपोर्ट करने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता का पूरी तरह से समर्थन करता है।

मुख्यमंत्री को बदनाम करने की खतरनाक प्रवृत्ति

हालांकि कुछ मीडिया प्लेटफार्मों का प्रचार-प्रसार और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राज्य के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की खतरनाक प्रवृत्ति मीडिया के एक वर्ग के स्पष्ट इरादों को बताती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यदि झारखंड सरकार को दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट और ट्वीट व डिजिटल पोस्ट डालने के और मामले का पता चलता है तो उचित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे।