Jharkhand Foundation Day: राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, तस्‍वीरों में देखें स्‍थापना दिवस समारोह

राज्‍य की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि स्‍थल पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा रांची के बिरसा चौक पर आदिवासी परंपरा के अनुसार बिरसा मुंडा को याद किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 10:19 AM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 10:26 AM (IST)
Jharkhand Foundation Day: राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, तस्‍वीरों में देखें स्‍थापना दिवस समारोह
बिरसा मुंडा की समाधि स्‍थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते राज्‍यपाल व सीएम। जागरण

रांची, जेएनएन। आज 15 नवंबर को झारखंड राज्‍य का स्‍थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्‍य के महान स्‍वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा‍ को भी नमन किया जा रहा है। आज ही के दिन बिरसा मुंडा का जयंती भी है। राज्‍य की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि स्‍थल पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा रांची के बिरसा चौक पर आदिवासी परंपरा के अनुसार बिरसा मुंडा को याद किया गया। आइए तस्‍वीरों में देखते हैं स्‍थापना दिवस समारोह...

chat bot
आपका साथी