Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड के आधे से अधिक जिले कोरोना मुक्‍त की राह पर, सक्रिय मामले घटे

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में एक माह में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले में 67 फीसद की कमी आई है। 15 जिले में एक से नौ की संख्या में ही मरीज अब भी संक्रमित हैं। देश के मुकाबले झारखंड की स्थिति बेहतर है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 07:31 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड के आधे से अधिक जिले कोरोना मुक्‍त की राह पर, सक्रिय मामले घटे
Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना अब तेजी से दम तोड़ रहा है। स्थिति यह है कि झारखंड के आधे से अधिक जिले इसी माह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो सकते हैं। इन जिलों में एक से नौ की संख्या में ही मरीज अब संक्रमित हैं। अन्य जिले में भी कोरोना संक्रमण में काफी कमी आई है तथा यहां भी कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या लगातार तेजी से घट रही है।

सर्वाधिक सक्रिय रांची में

राज्य का पाकुड़ जिला जहां पहले ही कोरोना संक्रमणमुक्त हो चुका है, वहीं चार अन्य जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या महज एक-एक है। पूरे राज्य की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर घटकर अब 0.04 फीसद हो गई है। राज्य में एक माह में कोरोना के सक्रिय मामले में 67 फीसद की कमी आई है। एक जनवरी को राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 1,662 थे जो 31 जनवरी को घटकर 556 हो गए। इनमें से 303 सक्रिय मामले सिर्फ रांची में हैं। इसके बाद 49 सक्रिय केस पूर्वी सिंहभूम में हैं।

देश के मुकाबले स्थिति बेहतर

छह जिले में ऐसे मरीजों की संख्या 10 से 40 के बीच है। साप्ताहिक संक्रमण दर की बात करें तो देश के  27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में यह दर राष्ट्रीय दर 1.92 से कम है। झारखंड में साप्ताहिक संक्रमण दर 0.52 फीसद है। राज्य सबसे कम साप्ताहिक संक्रमण दर वाले राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में नौवें स्थान पर है।

एक सप्ताह में चार जिले में नहीं मिला कोई संक्रमित

विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण कम होने का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि चार जिले में एक सप्ताह में कोई संक्रमित नहीं मिला। इनमें संक्रमणुक्त हो चुके पाकुड़ के अलावा गिरिडीह, लोहरदगा तथा सरायकेला खरसावां शामिल हैं। वहीं, पांच जिले चतरा, देवघर, दुमका, जामताड़ा तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक सप्ताह में महज एक-एक संक्रमित नहीं मिला।

इन जिलों में नौ या इससे कम सक्रिय मामले

कोडरमा : 09, चतरा : 08, हजारीबाग : 08,  रामगढ़ : 07, सिमडेगा : 07,  दुमका : 06, सरायकेला खरसावां : 05, देवघर : 04, पश्चिमी सिंहभूम : 04 साहिबगंज : 04, गोड्डा : 03, गढ़वा : 02, गिरिडीह : 01, जामताड़ा : 01, खूंटी : 01

पिछले सप्ताह (24-30 जनवरी) झारखंड में ऐसी रही कोरोना की स्थिति

- नए केस : 356

- स्वस्थ हुए : 545

- कुल मृत्यु : 07

- स्वस्थ होने की दर : 153.09 फीसद

साप्ताहिक संक्रमण दर

देश : 1.92 फीसद

झारखंड : 0.52 फीसद

chat bot
आपका साथी