Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज अभी तक कोरोना संक्रमण के 1155 नए मामले

Jharkhand Coronavirus Update News झारखंड में आज अभी तक कोरोना संक्रमण के 1155 नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक रांची से 212 नए मामलेेेे...

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 09:52 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज अभी तक कोरोना संक्रमण के 1155 नए मामले
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज अभी तक कोरोना संक्रमण के 1155 नए मामले

रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में आज अभी तक कोरोना संक्रमण के 1155 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में 212 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।  इसके बाद बोकारो में 178, दुमका में 157,  चतरा में 110, धनबाद में 16, पूर्वी सिंहभूम में एक,  गिरिडीह में 69, गोड्डा में 21, गढ़वा में 15, गुमला में 20, हजारीबाग में 37, जामताड़ा में 25, खूंटी में 11, कोडरमा में 26, लातेहार में 9, पाकुड़ में एक , पलामू में 29, रामगढ़ में 124, साहिबगंज में 15, सरायकेला खरसावां में 62 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 17 नए मरीज मिले हैं। वहीं आज 679 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

679 मरीज हुए स्‍वस्‍थ

रव‍िवार को बोकारो में 100, दुमका में चार, गिरिडीह में 33, गढ़वा में 17, गोड्डा में 12, हजारीबाग में 12, जामताड़ा में 14, खूंटी में 13, कोडरमा में नौ, पाकुड़ में 17, पलामू में 22, रांची में 370, रामगढ़ में 10, सरायकेला में सात तथा पश्चिम सिंहभूम में 63 मरीज स्‍वस्‍थ हुए।

chat bot
आपका साथी