Jharkhand Coronavirus News: 506 नए मरीज के साथ झारखंड में कोरोना के कुल 12694 मामले, अब तक 152 की मौत

Jharkhand Coronavirus News. रांची और पूर्वी सिंहभूम में रविवार को सर्वाधिक 123-123 मरीज मिले। विधायक लंबोदर महतो और उनके पीए भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 12:19 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:10 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: 506 नए मरीज के साथ झारखंड में कोरोना के कुल 12694 मामले, अब तक 152 की मौत
Jharkhand Coronavirus News: 506 नए मरीज के साथ झारखंड में कोरोना के कुल 12694 मामले, अब तक 152 की मौत

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News झारखंड में कोरोनावायरस के कुल मामले 13 हजार के करीब पहुंच गए हैं। रविवार को 506 नए पॉजिटिव मामले के साथ अब कुल 12694 कोरोना मरीज हो गए हैं। इसमें से 152 लोगों की मौत हो गई है। और 4,682 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। पिछले दो दिनों से रोज 800 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद रविवार को भी 506 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

दूसरी ओर, रविवार को भी आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के क्रम में मौत हो गई। इनमें रांची के रिम्स कोविड अस्पताल में दो तथा जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती तीन मरीज शामिल हैं। इनमें एक साहिबगंज के रहनेवाले वृद्ध थे। रिम्स में जिन दो मरीज की मौत हुई उनमें भी एक जमशेदपुर का ही था। इसके अलावा देवघर, पाकुड़ तथा धनबाद में भी एक-एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, गढ़वा के एक मरीज के संक्रमणमुक्त होने के बाद मौत हो गई।

वह एक दिन पूर्व ही स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटा था। बताया जाता है कि उसे पहले से अन्य बीमारी थी। जिला प्रशासन इसे कोरोना से मौत नहीं मान रहा है। पाकुड़ में जिस 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई, वे पहले से ही सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उधर पाकुड़ मंडल कारा में भी रविवार को 13 कैदी पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है। वहीं, धनबाद के चिरकुंडा थाने में 3 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 169 मरीज रविवार को स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार पर एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास तथा सीएमओ में तैनात झारखंड सशस्त्र पुलिस के १२ सुरक्षा कॢमयों सहित १७ स्टाफ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएम आवास में संक्रमित पाए गए लोगों में सुरक्षा कर्मियों के अलावा आप्त सचिव स्तर के पदाधिकारी, ड्राइवर और कुक भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों की फिर से कोरोना की जांच होगी।

उधर, गोमिया विधायक लंबोदर महतो भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आप्त सचिव भी कोरोना संक्रमित पाए गए, उन्हें रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक सीपी सिंह, मथुरा महतो के बाद कोराना संक्रमित होनेवाले लंबोदर महतो चौथे विधायक हैं। इनमें मथुरा महतो को छोड़ सभी स्वस्थ हो चुके हैं।

कहां मिले कितने मरीज

रांची और पूर्वी सिंहभूम में 123-123, धनबाद में 68, कोडरमा में 56, लातेहार में 38, खूंटी में 37, सिमडेगा में 31, गिरिडीह में 20, लोहरदगा तथा सरायकेला में 19-19, लातेहार में 17, हजारीबाग में 11, बोकारो में नौ, रामगढ़ में आठ, साहिबगंज तथा पश्चिमी सिंहभूम में छह-छह, पाकुड़ में चार, पलामू में तीन, गढ़वा में दो  नए संक्रमितों की पहचान हुई है।

सक्रिय मरीजों का आंकड़ा आठ हजार के करीब

राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 7,860 हो गई है। वहीं 31 मार्च से लेकर अबतक राज्य में कोरोना के 12,694 मामले आ चुके हैं। हालांकि इनमें 4,682 स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें रविवार को स्वस्थ हुए 169 मरीज भी शामिल हैं।

कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

रविवार को गिरिडीह में 64, रांची में 41, सरायकेला में 30, सिमडेगा में नौ, जामताड़ा में आठ, कोडरमा में सात, गोड्डा व जमशेदपुर में चार-चार तथा दुमका में दो मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना मीटर

नए मामले : 506

रविवार को हुई मौत : 08

एक दिन पूर्व मिले मामले : 822

सक्रिय मरीज : 7,860

अब तक स्वस्थ : 4,682

कोरोना के कुल मामले : 12,694

अबतक मौत : 152

अबतक हुई जांच : 3,16,332

रविवार को हुई जांच : 8,885

कोरोना : फैक्ट फाइल

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो : 140

चतरा : 194

देवघर : 400

धनबाद :  458

दुमका : 80

पूर्वी सिंहभूम : 1450

गढ्वा : 275

गिरिडीह : 345

गोडडा : 124

गुमला : 255

हजारीबाग : 337

जामताड़ा : 54

खूंटी : 108

कोडरमा : 350

लातेहार : 199

लोहरदगा : 124

पाकुड़ : 164

पलामू :  190

रामगढ़ : 275

रांची : 1705

साहिबगंज : 137

सरायकेला : 184

सिमडेगा : 157

पश्चिमी सिंहभूम : 208

अब तक स्वस्थ मरीज

बोकारो : 141

चतरा : 167

देवघर :  84

धनबाद : 201

दुमका :  49

पूर्वी सिंहभूम : 620

गढ़वा : 197

गिरिडीह : 281

गोड्डा : 23

गुमला : 103

हजारीबाग : 310

जामताड़ा : 46

खूंटी : 42

कोडरमा : 302

लातेहार : 107

लोहरदगा : 141

पाकुड़ : 79

पलामू : 238

रामगढ़ : 161

रांची : 654

साहिबगंज : 66

सरायकेला : 131

सिमडेगा : 392

पश्चिमी सिंहभूम : 147

chat bot
आपका साथी