Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में पॉजिटिव मरीज अब सात हजार से भी कम, गुरूवार को कोरोना से 8 की मौत

राज्य में जहां हाल के दिनों में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आई है वहीं पुराने मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। इससे राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। अब ऐसे मरीजों की संख्या कुल कोरोना...

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 09:02 AM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 09:02 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में पॉजिटिव मरीज अब सात हजार से भी कम, गुरूवार को कोरोना से 8 की मौत
कोविड वार्ड में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीज की प्रतीकात्मक तस्वीर।

रांची (राज्य ब्यूरो) । राज्य में जहां हाल के दिनों में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आई है, वहीं पुराने मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। इससे राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। अब ऐसे मरीजों की संख्या कुल कोरोना मामले के आठ फीसद से भी कम (7.23 फीसद) हो गई है। यहां अब सात हजार से भी कम (6,872) मरीज अब भी पॉजिटिव हैं। एक समय राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार से भी अधिक हो गई थी। राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुवार को भी कोरोना के 583 नए मामले सामने आए।

वहीं, इससे अधिक कुल 873 मरीज स्वस्थ हुए। हमेशा की तरह रांची में सबसे अधिक 219 नए मरीज मिले। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 56 नए संक्रमित की पहचान हुई। अन्य जिलों में 50 से कम छिटपुट मरीज ही मिले हैं। इधर, गुरुवार को रांची तथा बोकारो के चार-चार मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई। बता दें कि राज्य में अब सिर्फ रांची में ही दो सौ से अधिक मरीज मिल रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम में भी सौ से कम संख्या में ही नए मरीज मिल रहे हैं। अन्य सभी जिलों में छिटपुट मरीज ही मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि सात जिलों में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब सौ से नीचे हो गई है। कई अन्य जिले भी इसके कतार में हैं।

कहां मिले कितने मरीज

गुरुवार को बोकारो में 74, चतरा में एक, देवघर में 16, धनबाद में 43, दुमका में आठ, पूर्वी सिंहभूम में 56, गढ़वा में चार, गिरिडीह में आठ, गोड्डा में पांच, गुमला में चार, हजारीबाग में 19, जामताड़ा में तीन, खूंटी में 13, कोडरमा में 13, लातेहार में छह, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में दो, पलामू में पांच, रामगढ़ में 11, रांची में 219, साहिबगंज में सात, सरायकेला खरसावां में नौ, सिमडेगा में 14 तथा प. सिंहभूम में 30 नए संक्रमित की पहचान हुई।

कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

गुरुवार को राज्य में 873 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 32, चतरा के 16, देवघर के 16, धनबाद के 22, दुमका के 11, पूर्वी सिंहभूम के 135, गढ़वा के पांच, गिरिडीह के 31, गोड्डा के 11, गुमला के 18, हजारीबाग के 36, जामताड़ा के सात, खूंटी के 18, कोडरमा के 31, लातेहार के 19, लाेहरदगा के चार, पाकुड़ के छह, रामगढ़ के 23, रांची में 353, साहिबगंज के नौ, सरायकेला खरसावां के 35 तथा प. सिंहभूम के 35 मरीज शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी