Rajiv Gandhi 75th Birth Anniversary: राजीवमय हुई रांची, कांग्रेसियाें ने लगाई सद्भावना दौड़

75th Birth Anniversary of Rajiv Gandhi. मंगलवार को कांग्रेसियों ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अगुआई में मोरहाबादी मैदान में सद्भावना दौड़ लगाई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 06:49 AM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 02:42 PM (IST)
Rajiv Gandhi 75th Birth Anniversary: राजीवमय हुई रांची, कांग्रेसियाें ने लगाई सद्भावना दौड़
Rajiv Gandhi 75th Birth Anniversary: राजीवमय हुई रांची, कांग्रेसियाें ने लगाई सद्भावना दौड़

रांची, राज्य ब्यूरो। 75th Birth Anniversary of Rajiv Gandhi - पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर झारखंड में कांग्रेसजन उन्‍हें श्रद्धा से याद कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। सद्भावना दिवस पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अगुआई में मोरहाबादी मैदान में सद्भावना दौड़ लगाई। राजीव गांधी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के इस महती आयोजन के दौरान पूरी रांची राजीव गांधी के रंग में रंगी नजर आ रही है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए खास तौर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह सेवा विमान से सोमवार को ही रांची पहुंचे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर नमन।— Raghubar Das (@dasraghubar) August 20, 2019


मोरहाबादी के महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से सुबह 6.30 बजे पुरुषों एवं महिलाओं की टीम सद्भावना दौड़ में शामिल हुई। सैकड़ों बच्चे एवं बच्चियों को झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, कार्यक्रम संयोजक आलमगीर आलम ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, रामेश्वर उरांव, प्रदीप  कुमार बलमुचू, विधायक डॉ. इरफान अंसारी, सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, गीताश्री उरांव, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव सहित कई नेता उपस्थित रहे।
इसके पूर्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सद्भावना दौड़ मोराहाबादी से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक स्थल जिला स्कूल के प्रांगण तक पहुंची। दौड़ के बाद शहीद स्मारक स्थल पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया एवं अपने हस्ताक्षर से सर्टिफिकेट वितरित किया। पुरस्कार सम्मान समारोह की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक आलमगीर आलम ने किया।
लड़कियों की श्रेणी में प्रथम विजेता प्रमिला तिग्गा को दस हजार रुपये नगद, मोमेन्टो एवं सर्टिफिकेट दिया गया, दूसरे स्थान पर दो बालिका रितिका किड़ो एवं नीता कुमारी को पांच-पांच हजार रुपये नगद, मोमेन्टो एवं सद्भावना सर्टिफिकेट दिया गया। तीसरे स्थान पर तीन लड़कियों सपना कुमारी, अंजू कुमारी और पूजा रानी कुमारी को तीन-तीन हजार रुपये नगद, मोमेन्टो एवं सर्टिफिकेट दिया गया। पुरुषों के वर्ग में पहले नंबर पर रहे संजय महतो को 10 हजार रुपये नगद, मोमेन्टो एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
दूसरे स्थान पर दो छात्रों विकास राय एवं सरदार लवप्रीत सिंह को पांच-पांच हजार रुपये नगद तथा तीसरे स्थान पर तीन छात्रों बिपीन कुमार, बुद्धेश्वर उरांव व हजरत अंसारी को तीन-तीन हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं सद्भावना मोमेन्टो प्रदान किया गया। समारोह में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि देश हमेशा राजीव गांधी को याद रखेगा। झारखंड अलग राज्य के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इस कड़ी में संध्या 6 बजे से बिहार क्लब में 'एक शाम राजीव गांधी के नाम' भजन संध्या का आयोजन किया गया है। मशहूर गायिका मृणाली अखौरी द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह, प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव समेत कई कांग्रेसजन राजीव गांधी की 75वीं जयंती समारोह के आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी