प्रियंका गांधी की एंट्री से गदगद हैं झारखंड के कांग्रेसी, सरकार बनाने का दावा

Priyanka Gandhi. कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के महासचिव के तौर पर पार्टी से जुड़ने पर झारखंड कांग्रेस में खुशी की लहर है। कांग्रेसी अब सरकार बनाने का दावा तक कर रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 12:14 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 12:14 PM (IST)
प्रियंका गांधी की एंट्री से गदगद हैं झारखंड के कांग्रेसी, सरकार बनाने का दावा
प्रियंका गांधी की एंट्री से गदगद हैं झारखंड के कांग्रेसी, सरकार बनाने का दावा

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर झारखंड के पार्टी नेता खासे गदगद हैं। दिल्ली से जानकारी कंफर्म होने के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि केंद्र और राज्य में कांग्र्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रियंका गांधी सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से बाहर करने में कामयाब होंगी। 

 

कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी ने प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी एवं महासचिव नियुक्त करने पर प्रसन्नता जताई। कहा, अब मोदी राज का समाप्त होना तय है। प्रियंका गांधी को वर्षों से दल में लाने की मांग चल रही थी। कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत कर प्रदेश में वापसी करेगी और कांग्रेस केंद्र में परचम लहराएगा। प्रियंका गांधी की सक्रिय होने से पार्टी के कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्र्रेस की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा के लिए चिंता का सबब बन गई है।

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने से संगठन और भी मजबूत होगा। इसका लाभ संगठन को मिलेगा। नकारात्मक राजनीतिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष में उनकी महती भूमिका होगी। प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने भी प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता और कांग्रेसजनों की हार्दिक इच्छा थी कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में शामिल किया जाना चाहिए। इस निर्णय से देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होगा। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से कांग्रेस को काफी लाभ होगा। प्रियंका गांधी के आने के बाद भाजपा और मोदी का सफाया होना तय है।

chat bot
आपका साथी