चीन की तर्ज पर झारखंड में भी किसानों की सहकारी समिति बनाने पर होगा विचारः सीएम

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि चीन में कृषि के क्षेत्र में किसानों की सहकारी समिति ने अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 07:42 PM (IST)
चीन की तर्ज पर झारखंड में भी किसानों की सहकारी समिति बनाने पर होगा विचारः सीएम
चीन की तर्ज पर झारखंड में भी किसानों की सहकारी समिति बनाने पर होगा विचारः सीएम

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने चीन दौरे के दूसरे दिन बीजिंग के शिनुआई में किसानों से रूबरू हुए। यहां किसानों से मुलाकात के दौरान सीएम ने उनसे फसलों के उत्पादन और इस क्षेत्र में प्रयोग की जा रही नई तकनीकी की जानकारी ली। शिनुआई चीन का महत्वपूर्ण ग्रीन फूड प्रोडक्शन बेस है और यह एग्रीकल्चर साइंस डेमोंस्ट्रेशन एरिया के रूप में प्रसिद्ध है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन में कृषि के क्षेत्र में किसानों की सहकारी समिति ने अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। झारखंड में भी महिलाओं का सखी मंडल कुछ उसी तर्ज पर कार्य कर रहा है। कहा, झारखंड में भी किसानों की इस प्रकार की सहकारी समिति बनाई जा सकती है जो फसलों की बुआई-सिंचाई के साथ उसके उत्पादन तथा स्वतंत्र रूप से बाजार व्यवस्था में भाग लेकर अधिक से अधिक लाभ किसानों को दिला सकें।

शिनुआई के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल और मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार भी थे।

chat bot
आपका साथी