Jharkhand CM News: हेमंत सोरेन को ईडी के नोटिस के बाद हमलावर हुए बाबूलाल मरांडी, लगाए कई आरोप

कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल को ईडी ने पिछले दिनों पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इस समय वह जेल में बंद है। चंद रोज पहले तबीयत खराब होने के बाद रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

By M. EkhlaqueEdited By: Publish:Wed, 02 Nov 2022 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 02 Nov 2022 05:27 PM (IST)
Jharkhand CM News: हेमंत सोरेन को ईडी के नोटिस के बाद हमलावर हुए बाबूलाल मरांडी, लगाए कई आरोप
Jharkhand News: अमित अग्रवाल को जेल मैनुअल के अनुसार ही जेल का खाना खाना होगा

रांची, डिजिटल डेस्क। झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किए जाने के बाद उन पर हमला बोला है। मरांडी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में अमित अग्रवाल संग हेमंत सोरेन की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल को ईडी ने पिछले दिनों पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इस समय वह जेल में बंद है। चंद रोज पहले तबीयत खराब होने के बाद रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अमित अग्रवाल ने अदालत से गुहार लगाई थी कि उसे जेल का खाना नहीं पच रहा है। इसलिए उसे घर का खाना खाने की अनुमति दी जाए, लेकिन अदालत ने इसकी इजाजत नहीं दी। उसे जेल मैनुअल के अनुसार ही जेल का खाना खाना होगा।

वकील राजीव कुमार गिरफ्तार

अमित अग्रवाल वही शख्स है जिसने झारखंड हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार को 50 लाख रुपये रिश्चत मांगने के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार कराया था। राजीव कुमार वही शख्स हैं जो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जनहित याचिकाओं की पैरवी करते रहे हैं। राजीव कुमार पर आरोन है कि उसने अमित अग्रवाल से एक जनहित याचिका से नाम हटाने के एवज में एक करोड़ रुपये की मांग की थी। सौदा तय होने के बाद एडवांस 50 लाख रुपये लेने के लिए कोलकाता गया था। इस बीच अमित अग्रवाल ने उसे गिरफ्तार करा दिया।

पार्टी को फाइनेंस करने के लग रहे आरोप

झारखंड के सियायी गलियारों में अमित अग्रवाल पर यह आरोप रहा है कि वह झामुमो का फाइनेंसर है। झामुमो के लिए चुनावी फंड एकत्र करता है। वह कोलकाता का रहने वाला है। झारखंड में उसके कई कारोबार चल हैं। वह हेमंत सोरेन का काफी करीबी है। यही वजह रही कि हेमंत सोरेन के खिलाफ याचिकाओं की पैरवी करने वाले वकील राजीव कुमार को उसने योजनाबद्ध तरीके से कोलकाता में गिरफ्तार करा दिया। बाद में ईडी ने अमित अग्रवाल को भी दबोच लिया। अब अमित अग्रवाल और वकील राजीव कुमार दोनों जेल में बंद हैं।

बाबूलाल मरांडी ने लगाया आरोप

ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किए जाने के बाद झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट किया है। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी है। इस तस्वीर में अमित अग्रवाल देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा से हाथ मिला रहा है, इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन भी दिखाई दे रहे हैं। बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही यह मुलाकात कराई है। बाबूलाल मरांडी लिखते हैं कि तस्वीर देखकर जज कीजिए कि मुख्यमंत्री बड़ा या लूट का सरगना अमित अग्रवाल। 1932 खतियानियों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन्हीं 2020 के लूट खतियानधारियों के साथ मिलकर झारखंड का जल-जंगल, जमीन, पहाड़ सबकुछ लूट लिया है।

देखिए झारखंड को कौन चला रहा : बाबूलाल

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी आगे कहते हैं कि मैं अपने स्वभाव के विपरीत यह तस्वीर क्षमा मांगते हुए इसलिए पोस्ट करने को मजबूर हुआ कि झारखंड और देश-दुनिया को यह जानने का अधिकार है कि झारखंड को कौन चला रहे थे? तस्वीर में हेमंत सोरेन अपने साथ बिचौलिये अमित अग्रवाल को आदरणीय रतन टाटा जैसे सम्मानित व्यक्ति से मिलवा रहे हैं। मालूम हो कि यह पहला मौका है जब बाबूलाल मरांडी ने अमित अग्रवाल और हेमंत सोरेन की यह तस्वीर जारी की है। अभी तक इस तस्वीर पर झामुमो ने कोई बयान नहीं दिया है।

chat bot
आपका साथी