झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का 10 सितंबर से शुरू होगा चुनाव, 11 को भी मतदान

Jharkhand Chamber of Commerce and Industries Chunav झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की सत्र 2022-23 के चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। 10 सितंबर को पहले वार्षिक आमसभा शुरू होगी। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी जो 11 सितंबर तक चलेगी।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 10:52 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 10:56 AM (IST)
झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का 10 सितंबर से शुरू होगा चुनाव, 11 को भी मतदान
Jharkhand Chamber of Commerce and Industries Chunav: झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव।

रांची, जासं। Jharkhand Chamber of Commerce and Industries Chunav झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की 58वीं वार्षिक आमसभा व सत्र 2022-23 के चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। वार्षिक आमसभा और मतदान चैंबर भवन में ही होगा। 10 सितंबर को सुबह 11 बजे से वार्षिक आमसभा शुरू होगी, जो 2 बजे तक चलेगी। इसके खत्म होते ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, अगले दिन 11 सितंबर को भी मतदान होगा। चैंबर के मुताबिक 10 को दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 11 को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक सदस्य वोट डाल सकेंगे।

चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में इसकी घोषणा की गई। वहीं, बैठक में चुनाव संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया को चेयरमैन व पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा को को-चेयरमैन बनाया गया। इसके अलावा चैंबर के वित्तीय वर्ष 2021-22 की आडिटेड बैलेंश शीट को कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया।

वर्तमान वित्तीय स्थिति को सशक्त बनाने पर चर्चा

बैठक के दौरान चैंबर की वर्तमान वित्तीय स्थिति को सशक्त बनाने की दिशा में चर्चा की गई। सदस्यों ने चैंबर को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में पहल की मांग की। कहा, आर्थिक रूप से सशक्त होने पर ही चैंबर सदस्यों को क्वालिटी सर्विस देने में सक्षम हो पाएगा। जिसके बाद इस प्रस्ताव को आगामी वार्षिक आमसभा में सदस्यों की स्वीकृति के लिए चैंबर अध्यक्ष को सौंपा गया।

बैठक में ये रहें उपस्थित

बैठक में उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव राहुल मारू, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ, कार्यकारिणी सदस्य आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अनिष बुधिया, डा अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण लोहिया, सोनी मेहता, वरुण जालान, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, सज्जन सर्राफ, पवन शर्मा, दीपक कुमार मारू, कुणाल आजमानी, सदस्य प्रमोद चौधरी, साहित्य पवन, संजय अखौरी, अमित किशोर, राजीव सहाय, बिनोद अग्रवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, सुशील चौधरी, आनंद जालान, विमल फोगला सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी