भाजपा बोली, सीएए के विरोध में बंद का आह्वान भारतीय संसद का अपमान

Jharkhand. झारखंड भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा ने कहा कि भारत बंद को राज्य की जनता ने खारिज कर दिया। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बंद को विफल बताया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 08:16 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 09:24 PM (IST)
भाजपा बोली, सीएए के विरोध में बंद का आह्वान भारतीय संसद का अपमान
भाजपा बोली, सीएए के विरोध में बंद का आह्वान भारतीय संसद का अपमान

रांची, राज्य ब्यूरो। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि यह बंद भारत की संसदीय व्यवस्था का अपमान है। ऐसे लोग कांग्रेस पार्टी के इशारे पर खेल रहे हैं। यह बात सभी को मालूम है कि यह कानून नागरिकता लेने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का है।

यही वजह है कि राज्य की जनता ने भारत बंद को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। जातपात और संप्रदाय के आधार पर तुष्टिकरण कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बंद को विफल बताते हुए कहा कि बंद टांय-टांय फिस्स रहा।

भाजपा ने कसा तंज

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल बंटवारे को आधार बना भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मंत्रियों और उनके विभागों का चयन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है और यह सीएम हेमंत सोरेन ने अक्षरश: साबित भी कर दिया। पथ, भवन निर्माण, ऊर्जा, नगर विकास, कार्मिक, जल संसाधन सहित सभी प्रमुख विभाग उन्हीं के पास हैं। राज्य बजट का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री ने सीधे अपने नियंत्रण में रखा है।

अर्जुन मुंडा व रघुवर दास ने किया दिल्ली में प्रचार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बुधवार को चुनाव प्रचार किया। मुंडा ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्म सिंह तंवर के पक्ष में अंबेडकर कालोनी में सभा को संबोधित किया। वहीं, रघुवर दास ने पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर व विकास नगर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

chat bot
आपका साथी