Jharkhand, IT Raid: कांग्रेस विधायक अनूप सिंह व प्रदीप यादव के ठिकानों पर आयकर का छापा

Income Tax raids on MLA Anoop Singh and Pradeep Yadav आयकर विभाग ने झारखंड के दो कांग्रेसी विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। आयकर की छापेमारी कुछ अन्य नेताओं व व्यवसायियों के यहां भी चल रही है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 04 Nov 2022 09:24 AM (IST) Updated:Fri, 04 Nov 2022 10:06 AM (IST)
Jharkhand, IT Raid: कांग्रेस विधायक अनूप सिंह व प्रदीप यादव के ठिकानों पर आयकर का छापा
Income Tax raids on MLA Anoop Singh and Pradeep Yadav:कांग्रेस विधायक अनूप सिंह व प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापा।

रांची, राज्य ब्यूरो। Income Tax raids on MLA Anoop Singh and Pradeep Yadav आयकर विभाग ने शुक्रवार की सुबह-सुबह झारखंड के दो कांग्रेसी विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि आयकर की छापेमारी कुछ अन्य नेताओं व व्यवसायियों के यहां भी चल रही है।

मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आयकर की टीम केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ शुक्रवार की सुबह सुबह प्रदीप यादव के गोड्डा और रांची स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित आवास पर भी आयकर की टीम ने एक साथ दस्तक दी है।

सूचना यह भी है कि किसी शिव शंकर यादव व आधा दर्जन से अधिक नेताओं के यहां भी आयकर का छापा चल रहा है।

अनूप सिंह के आवास पर पहुंचे आयकर के अधिकारी

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के आवास पर छापामारी करने पहुंचे आयकर के अधिकारी। आयकर की टीम में रांची के डिप्टी डायरेक्टर आशीष कुमार फौरन अधिकारी शामिल है।

Income Tax raid underway at the residence of Congress MLA Kumar Jaimangal Singh in Ranchi, Jharkhand pic.twitter.com/8qBN5J4GUN

— ANI (@ANI) November 4, 2022

सरकार गिराने की साजिश मामले में शिकायतकर्ता रहे हैं अनूप सिंह

बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह पिछले दो वर्षों से चर्चा में है। विधायकों की खरीद बिक्री की कोशिश और सरकार गिराने की साजिश रचने के मामले में उन्होंने रांची के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोलकाता में गत 30 जुलाई को 48 लाख रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार झारखंड के 3 विधायकों के मामले में भी अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करा कर यह सनसनी फैला दी थी कि उन्हें भी झारखंड की हेमंत सरकार गिराने के लिए 10 करोड़ रुपये व मंत्री पद का ऑफर दिया गया था। फिलहाल सभी मामले अनुसंधान के अधीन हैं।

chat bot
आपका साथी