एनडीए में रहकर करते रहेंगे शराब बिक्री का विरोध: जदयू

जनता दल यूनाइटेड के नेता व कार्यकर्ता शराबबंदी को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 07 Nov 2017 02:39 PM (IST) Updated:Tue, 07 Nov 2017 02:39 PM (IST)
एनडीए में रहकर करते रहेंगे शराब बिक्री का विरोध: जदयू
एनडीए में रहकर करते रहेंगे शराब बिक्री का विरोध: जदयू

राज्य ब्यूरो, रांची। जनता दल यूनाइटेड पार्टी एनडीए में रहकर भी झारखंड में शराब बिक्री का विरोध करती रहेगी। पार्टी नेता व कार्यकर्ता शराबबंदी को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह ने सोमवार को विधानसभा सभागार में आयोजित महानगर सम्मेलन में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि पार्टी शराब बिक्री, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों को लेकर राज्य में मुखर होगी। विभिन्न जिलों में सम्मेलन व सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है।इससे पहले, राज्यसभा सांसद हरिवंश ने कहा कि झारखंड गठन के समय कहा जाता था कि बिहार का विकास रूक जाएगा। लेकिन वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवधारणा को बदल दिया। झारखंड में भी विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।

प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि शराबबंदी, महिलाओं को 35 फीसद आरक्षण, विधानसभा की सीटें बढ़ाकर 160 करने जैसे मुद्दे पर पार्टी सहमत है। सम्मेलन को रांची महानगर अध्यक्ष संजय सहाय, कृष्णानंद मिश्रा, श्रवण कुमार, भगवान सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी ने दहेज प्रथा व बाल विवाह के उन्मूलन, शराबबंदी, पिछड़ों को 27 फीसद आरक्षण सहित छह प्रस्ताव पारित किए।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी