जदयू अपने दम पर लड़ेगा झारखंड विधानसभा चुनाव, भाजपा से अलग होगी राह

बिहार में एनडीए में शामिल जदयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है । रविवार को जदयू की कार्यकारिणी में यह निर्णय लिया गया ।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 09 Jun 2019 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 04:04 PM (IST)
जदयू अपने दम पर लड़ेगा झारखंड विधानसभा चुनाव, भाजपा से अलग होगी राह
जदयू अपने दम पर लड़ेगा झारखंड विधानसभा चुनाव, भाजपा से अलग होगी राह

रांची, जेएनएन। बिहार की सत्‍तारुढ़ पार्टी और एनडीए में शामिल जदयू ने झारखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। रविवार को जदयू कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। यहां अब तय हो गया है कि भाजपा से जदयू की राहें विधानसभा चुनाव में अलग होंगी। इसके पहले ही जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष सालखन मूर्मू ने कहा था कि आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में JDU बीजेपी से अलग, स्वतंत्र चुनाव लड़ेगा। वैसे भाजपा की बात करें तो ऐसी संभावना है कि झारखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजों में बेहतर प्रदर्शन से गदगद भाजपा भी JDU के साथ चुनाव लड़ना नहीं चाहेगी। 

Janata Dal United (JDU) will not be a part of National Democratic Alliance (NDA) outside the state of Bihar. JDU will fight the upcoming elections alone in J&K, Jharkhand, Haryana & Delhi. The decision has been taken in the party's National Executive Meet today. pic.twitter.com/LfwMgZs2l3 — ANI (@ANI) June 9, 2019

बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं। रविवार को पटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में झारखंड JDU इकाई के सुझाव पर यह फैसला लिया गया है। कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को झारखंड JDU के अध्यक्ष सलखान मुर्मू ने विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का प्रोपोजल दिया था।

मालूम हो कि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड समेत कई राज्यों में JDU ने भाजपा से अलग होकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा है। इसके साथ ही जदयू नेता भी इस बात को बार-बार कहते आ रहे हैं कि हमारा गठबंधन भाजपा के साथ सिर्फ बिहार में हैं, राष्ट्रीय स्तर पर नहीं। एेसे में अब बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में जदयू अपना जनाधार तलाशेगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी