डॉ. मुखर्जी के अखंड भारत का सपना हो पूरा

रांची : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी काजयंती समारोह डिप्टीपाड़ा स्थित मंत्री आवास में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Jul 2018 11:34 AM (IST) Updated:Sat, 07 Jul 2018 11:34 AM (IST)
डॉ. मुखर्जी के अखंड भारत का सपना हो पूरा
डॉ. मुखर्जी के अखंड भारत का सपना हो पूरा

रांची : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी काजयंती समारोह डिप्टीपाड़ा स्थित मंत्री आवास में आयोजित किया गया। इस मौके पर पौधरोपण के साथ अखंड भारत एवं जम्मू-कश्मीर विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रदेश संयोजक सत्येंद्र कुमार मल्लिक ने की।

मौके पर मुख्य अतिथि सीपी सिंह मंत्री, नगर विकास एवं आवास तथा परिवहन विभाग ने कहा कि जनमानस में हम भारतीय हैं, इसकी भावना को जागृत करना होगा। विचारों को बदलने की जरूरत है। तभी हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत के सपने को पूरा कर पाएंगे।

मुख्य वक्ता बलवीर दत्त ने कहा कि आज की नई पीढ़ी आजादी के महत्व से अनभिज्ञ है। हमारी पीढ़ी में बच्चों के दिल में आजादी के समय सुभाषचंद्र और भगत सिंह रहते थे। वही उनके आदर्श थे। अखंड भारत संभव नहीं है, परिसंघ बनाया जा सकता है।

मौके पर उषा पांडेय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उचित सम्मान नहीं मिला। रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.अमर कुमार चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उचित चिंतन और विचारों को आम लोगों तक पहुंचाया जाए। गोष्ठी में प्रेम मित्तल, शैलेश कुमार सिन्हा और प्रो. रामचंद्र सोय ने भी विचार व्यक्त किए।

गोष्ठी से पहले मंत्री सीपी सिंह ने फलदार पौधे का रोपण कर पौधरोपण पखवारा की शुरुआत की। इस अवसर पर सच्चिदानंद, हीतेंद्र कुमार, शोभाकांत चौधरी, विजय साहू, सच्चिदानंद खलखो, सतीश महतो, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, प्रो. आलोक सिंह, प्रो. सचिन, समीर चौधरी, अर्जुन मंडल, कमलदेव मिश्रा, रामचंद्र तिवारी, शांति पटेल, सरोज सिंह, माला भंट्टाचार्य, अनिता भट्टाचार्य, रंजना चौधरी, महेंद्र शर्मा, प्रद्युम्न पांडेय आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी