समस्याएं सुनने के लिए निगम लगाएगा जनता दरबार

रांची : सात जुलाई से हर महीने के पहले शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पड़नेवाले वार्ड की समस्याओं का समाधान जनता दरबार लगाकर किया जाएगा? यह निर्णय रांची नगर निगम ने किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jun 2018 09:24 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jun 2018 09:24 AM (IST)
समस्याएं सुनने के लिए निगम लगाएगा जनता दरबार
समस्याएं सुनने के लिए निगम लगाएगा जनता दरबार

रांची : सात जुलाई से हर महीने के पहले शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पड़नेवाले वार्ड की जन समस्याओं को सुनने एवं उसका त्वरित निदान के लिए रांची नगर निगम जनता दरबार लगाएगा।

यह जानकारी नगरनिगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने कहा है समस्याओं का

तत्काल निदान किया जाएगा। जनता दरबार में उप महापौर के साथ रांची नगर निगम के अधिकारी, बिजली विभाग, झारखंड सरकार के पदाधिकारी और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मौके पर जनता जिस विभाग की समस्या बताएगी, उसका निदान त्वरित किया जाएगा। पांच वार्डो को मिलाकर लगेगा जनता दरबार

आसपास के पांच वार्डों को मिलाकर एक जनता दरबार लगाया जाएगा। ताकि एक साथ उक्त पांच वार्डो की समस्याओं से अवगत हो सकें। साथ ही निदान के लिए जरूरी कदम उठाया जा सके। जनता दरबार में क्षेत्र के सांसद, विधायक और मेयर अतिथि के रूप में समय-समय पर मौजूद रहेंगे। साथ ही उस क्षेत्र के सामाजिक लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

जनता दरबार में नगर निगम क्षेत्र में हो रही हर तरह की समस्या के साथ-साथ सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। कैंप लगाकर विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और सरकार की अन्य योजनाओं को आम लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन दिलवाने की पहल की जाएगी। निकल चुका है 14 रिजर्वायर का टेंडर

उप महापौर ने बताया कि 14 रिजर्वायर का टेंडर निकल चुका है। इसके अलावा 30 रिजर्वायर के लिए जगह की तलाश की जा रही है। साथ ही मिसिंग पाइपलाइन पर काम हो रहा है। शहर के हर क्षेत्र में रिजर्वायर बनेगा। सदर अस्पताल, हरमू के विद्या नगर, भरम टोली, बरियातू और कोकर मुख्य तौर पर शामिल हैं। अमृत योजना की राशि को इससे जोड़ा गया है। रुक्का डैम में भी पानी की कोई कमी नहीं है। इससे रांची शहर को पहले फायदा मिले, इसका ध्यान रखा जा रहा है। मुख्य सड़कों के किनारे बनेंगी नालियां

मुख्य सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण प्राथमिक स्तर पर किया जाएगा। एकरा मस्जिद से डेली मार्केट, कचहरी रोड और सर्कुलर रोड में पानी के बहाव को सुनिश्चित करने के लिए नालियां बनाई जाएंगी। एस्सेल इंफ्रा नहीं कर रहा काम

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम एजेंसी एस्सेल इंफ्रा को करना था, लेकिन उसने यह काम शुरू नहीं किया है। एजेंसी के सक्रिय रहने पर हमलोग स्वच्छता सर्वेक्षण में और भी बेहतर पायदान पर रहते। डंपिंग यार्ड बनने से वार्ड 16 के लोग परेशान

शहर के वार्ड 16 में कर्बला चौक के पास डंपिंग यार्ड बनने से हो रही परेशानी की ओर उप महापौर का ध्यान दिलाया गया। यहां पर पांच वार्ड (14,15, 16, 17 और 18) से कचरा आता है। जिससे पब्लिक परेशान रहती है। कचरे से भूमिगत जल के प्रदूषित होने की चिंता की ओर भी उप महापौर का ध्यान दिलाया गया।

chat bot
आपका साथी