Teachers Day: आज एक शिक्षक को राष्ट्रीय और छह को मिलेगा राज्यस्तरीय पुरस्कार, जानें

National Teachers Award 2021 Jharkhand Hindi News जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह को राष्ट्रपति आनलाइन सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देश भर के 44 शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्य के 120 शिक्षकों को जिलास्तरीय सम्मान मिलेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 08:22 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 08:28 PM (IST)
Teachers Day: आज एक शिक्षक को राष्ट्रीय और छह को मिलेगा राज्यस्तरीय पुरस्कार, जानें
National Teachers Award 2021, Jharkhand Hindi News जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह को राष्ट्रपति आनलाइन सम्मानित करेंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को राज्य के कई शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे। इनमें एक शिक्षक को जहां राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा, वहीं छह शिक्षकों को राज्य स्तरीय तथा 120 शिक्षकों को जिला स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द जमशेदपुर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित हिंदुस्तान मित्र मंडल मिडिल स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार सिंह को यह पुरस्कार आनलाइन प्रदान करेंगे। मनोज कुमार सिंह रांची के डोरंडा स्थित एनआइसी से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कोरोना के कारण इस बार भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम आनलाइन हो रहा है।

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देश भर के 44 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिनमें एक झारखंड के हैं। हालांकि राज्य सरकार ने तीन नामों की अनुशंसा केंद्र को भेजी थी। बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में चयनित शिक्षकों को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र तथा सिल्वर मेडल दिए जाते हैं। इधर, राज्य सरकार ने छह शिक्षकों को राज्यस्तरीय तथा 120 शिक्षकों को जिला स्तरीय पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। शिक्षकों के चयन की विधिवत प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार जैक के सभागार में आयोजित समारोह में दिया जाएगा, जबकि जिला स्तरीय पुरस्कार जिलों में दिया जाएगा।

इन छह शिक्षकों को मिलेगा राज्यस्तरीय पुरस्कार

 -रानी झा, मध्य विद्यालय राजस्थान, साहिबगंज

-सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मनुआ, रामगढ़

-डा. सपन कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुमरथर, दुमका

-रूबी बानो, राजकीयकृत उच्च विद्यालय, बालूमाथ, लातेहार

-सिंपल शर्मा, मटियाबांधी आंचलिक विद्यापीठ उच्च विद्यालय, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम

-मोयलेन जीदन, लक्ष्मी नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय, मुरहू।

chat bot
आपका साथी