Jamshedpur Coronavirus Cases: जमशेदपुर में सोमवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मिले; जानें ताजा हाल

झारखंड में सोमवार को अबतक 26 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 10 संक्रमितों की पहचान जमशेदपुर में की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 08:22 AM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Cases: जमशेदपुर में सोमवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मिले; जानें ताजा हाल
Jamshedpur Coronavirus Cases: जमशेदपुर में सोमवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मिले; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। जमशेदपुर में सोमवार को छह और कोरोना मरीज मिले हैं। आज यहां अभी तक कुल 10 कोरोना मरीज मिले। इन सभी संक्रमितों को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। झारखंड में सोमवार को अबतक 26 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 10 संक्रमितों की पहचान जमशेदपुर में की गई है। कोडरमा में 4, हजारीबाग में 3, गढ़वा में 2 और रांची में दो कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 662 पर पहुंच गया है। लोहरदगा तथा सिमडेगा में भी दो-दो तथा गुमला में एक नया मरीज मिला है।

सोमवार को झारखंड में मिले 26 कोरोना मरीज जमशेदपुर : 10 कोडरमा : 04 रांची : 02 गढ़वा : 02 हजारीबाग : 03 लोहरदगा : 02 सिमडेगा : 02 गुमला : 01

chat bot
आपका साथी