Rath Yatra 2022: रांची में जगन्नाथपुर रथयात्रा के दौरान तैनात रहेंगे 300 महिला-पुरुष स्वयं सेवक... सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Jagannathpur Rath Yatra 2022 रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रथयात्रा के दौरान 300 महिला-पुरुष स्वयं सेवक तैनात रहेंगे। झारखंड की यह ऐतिहासिक रथयात्रा एक जुलाई को आयोजित होना है। रथ मेला के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर ये फैसला लिया गया है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 10:59 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 11:01 AM (IST)
Rath Yatra 2022: रांची में जगन्नाथपुर रथयात्रा के दौरान तैनात रहेंगे 300 महिला-पुरुष स्वयं सेवक... सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Jagannathpur Rath Yatra 2022: रांची में जगन्नाथपुर रथयात्रा के दौरान तैनात रहेंगे 300 महिला-पुरुष स्वयं सेवक।

रांची, जासं। Jagannathpur Rath Yatra 2022 झारखंड की राजधानी रांची में एक जुलाई को श्री जगन्नाथ स्वामी जी मुख्य मंदिर में रथ यात्रा के दिन 300 महिला-पुरुष स्वयं सेवक तैनात होंगे। रथ मेला के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर ये फैसला लिया गया है। झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति ने इस पर फैसला लिया है। समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव ने कहा कि निर्णय लिया गया कि एक जुलाई को झारखंड की ऐतिहासिक रथयात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति की ओर से 300 महिला-पुरुष स्वयं सेवक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि दो साल के बाद मेला लग रहा है। इसलिए भीड़ काफी होगी। इसके लिए हम सभी को मुस्तैद रहने की जरुरत है।

सभी स्वयं सेवक रखेंगे सुरक्षा पर पैनी नजर

समिति की सचिव कुमुदिनी लकड़ा ने कहा कि मेला में छेड़खानी और पॉकेटमारी की शिकायतें बहुत मिलती हैं। इस पर हम सभी स्वयं सेवकों को नजर रखनी होगी। बैठक में मेला परिसर में किसी भी तरह का मांस-मदिरा वर्जित रहे इसके लिए जिला प्रशासन से अनुरोध करने की बात कही गई। बैठक में नीलम तिर्की, मोहन महली, बिरसा भगत, डॉक्टर बूटन महली, सीमा टोप्पो, लोरया उरांव, पूजा देवी, विनोद उरांव, जयमंत्री उरांव, रिंकू कुमार, बबलू उरांव, सुशीला उरांव, प्रदीप उरांव, लालमुणि उरांव, शीला देवी, गुड़िया कुमारी मौजूद थीं।

श्री जगन्नाथ स्वामी जी मुख्य मंदिर में सुबह पांच बजे देंगे दर्शन

एक जुलाई को रथ यात्रा के दिन श्री जगन्नाथ स्वामी जी मुख्य मंदिर में सुबह पांच बजे दर्शन देंगे। दिन के 2 बजे भगवान का दर्शन बंद हो जाएगा। दिन के 2 बजे श्री सुदर्शन, गरूड जी, बलभद्र स्वामी, माता सुभद्रा एवं श्री जगन्नाथ स्वामी रथ के लिए प्रस्थान करेंगे। दिन के 2.30 बजे सभी विग्रहों का श्रृंगार होगा, दिन के 3 बजे भक्तों द्वारा श्री विष्णु सहस्त्रनाम पूजा का शुभारंभ होगा। शाम 4.30 बजे सहस्त्रनाम द्वारा अर्पित पुष्प को भगवान में समर्पण एवं रथ में रस्सी बांधने का कार्यक्रम शुरू होगा। शाम पांच बजे भगवान रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे केवल महिलाएं रथ पर भगवान के दर्शन कर सकेंगी। शाम के 6.45 बजे सभी विग्रहों का मौसीबाड़ी मंदिर में प्रवेश होगा। रात 8 बजे सभी विग्रहों का 108 की मंगल आरती होगी। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने रथ मेला के दिन होने वाले पूजा कार्यक्रम को लेकर सूचना जारी कर दिया है।

chat bot
आपका साथी