JAC 11th result 2019: बोर्ड ने 11वीं और 12 वोकेशनल का रिजल्ट किया जारी, छात्र jac.jharkhand.gov.in पर ऐसे करें चेक

JAC 11th Result 2019 झारखंड बोर्ड ने 11वीं कक्षा और 12 वोकेशनल के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 12 Jun 2019 02:03 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jun 2019 02:19 PM (IST)
JAC 11th result 2019: बोर्ड ने 11वीं और 12 वोकेशनल का रिजल्ट किया जारी, छात्र jac.jharkhand.gov.in पर ऐसे करें चेक
JAC 11th result 2019: बोर्ड ने 11वीं और 12 वोकेशनल का रिजल्ट किया जारी, छात्र jac.jharkhand.gov.in पर ऐसे करें चेक

रांची, जासं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक ने बुधवार को 11वीं और 12वीं वोकेशनल के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा जैक की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर की गई है। इस बार 11वीं के परिणाम के अनुसार 82.61 फीसद बच्चे सफल हुए हैं। 11वीं में सबसे अधिक सिमडेगा जिले के 90.97 फीसद विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं सबसे खराब प्रदर्शन पाकुड़ के विद्यार्थियों का रहा। इस जिले के 67.18 फीसद विद्यार्थी सफल हुए हैं। रांची जिला से 88.14 फीसद विद्यार्थी पास हुए।
जैक चेयरमैन डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि 260943 बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। परीक्षा में दो लाख 54 हजार 302 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 210082 बच्चे सफल हुए। इसमें 103565 छात्र और 106517 छात्राएं हैं। वहीं 44135 विद्यार्थी मार्जिनल हैं। 6641 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे। यह परीक्षा पहली बार ओएमआर शीट पर ली गई थी। मौके पर जैक उपाध्यक्ष फूल सिंह, जैक सचिव महीप कुमार सिंह, आइटी इंचार्ज कुणाल थे।

 

11वीं की जिलेवार रिजल्ट की बात करें तो सिमडेगा 90.97 प्रतिशत रिजल्ट के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद पलामू 90.16 फीसद, रांची 88.14%, चतरा 87.22%, लोहरदगा 86.13%, कोडरमा 85.85%, गिरिडीह 85.40%, रामगढ़ 85.22%, खूंटी 84.37%, बोकारो 83.75%, गुमला 83.47%, हजारीबाग 83.08%, पूर्वी सिंहभूम 81.68%, पश्चिमी सिंहभूम 80.28%, गोड्डा 78.98%, लातेहार 77.92%, धनबाद 77.78%, गढ़वा 77.66%, सरायकेला 77.58%, दुमका 76.04%, देवघर 75.54%, जामताड़ा 69.43%, साहिबगंज 68.690% और पाकुड़ के 67.18 फीसद बच्‍चे पास हुए।
छात्राएं 83 व छात्र 81 फीसद पास
11वीं बोर्ड की परीक्षा में एक लाख 27 हजार 281 छात्राएं शामिल हुई थी जिसमें एक लाख छह हजार 517 यानी 83.68 फीसद छात्राएं पास हुई। इसी तरह एक लाख 27 हजार 21 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें एक लाख तीन हजार 565 छात्र पास हुए हैं। यह 81.53 फीसद है। छात्रों से 2.15 फीसद अधिक छात्राएं पास हुईं हैं।
इंटरमीडिएट वोकेशनल में 93.18 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण
इंटरमीडिएट वोकेशनल की परीक्षा में 93.18 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बुधवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वोकेशनल का रिजल्ट जारी कर दिया। जैक चेयरमैन डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि पांच जिलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इनमें लोहरदगा, कोडरमा, गढ़वा, देवघर और पू. सिंहभूम जिला शामिल है। रांची जिले में 97.75 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
सबसे खराब 76.19 प्रतिशत रिजल्ट साहिबगंज जिला का रहा। इस परीक्षा में राज्यभर से कुल 881 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 821 सफल रहे। इस मौके पर जैक उपाध्यक्ष फूल सिंह, जैक सचिव महीप कुमार सिंह और आइटी इंचार्ज कुणाल कुमार उपस्थित थे।
जिलावार पास विद्यार्थियों का प्रतिशत
रांची- 97.75
गुमला- 88.88
लोहरदगा- 100
खूंटी - 94.87
हजारीबाग- 93.10
गिरिडीह- 94.59
धनबाद- 96.15
बोकारो- 97.14
कोडरमा- 100
पलामू- 95.65
गढ़वा- 100
लातेहार- 78.33
दुमका- 84.00
देवघर- 100
साहिबगंज- 76.19
पाकुड़- 80.00
गोड्डा- 80.00
पूर्वी सिंहभूम-100
प. सिंहभूम- 93.33

इससे पहले झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर चुका है। इस बार झारखंड बोर्ड के 10वीं के रिजल्‍ट में 70.77% छात्र पास हुए हैं। 12वीं आर्ट्स में 79.97 फीसदी छात्र पास हुए। साइंस में 55.01 फीसदी लड़के और 61.08 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। यानी साइंस में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है।

JAC परीक्षा रिजल्‍ट चेक करने के स्‍टेप्‍स 
स्‍टेप 1 - JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in पर जाएं। 
स्‍टेप 2 - “click here to get JAC EXAM - 2019 Results” पर क्लिक करें जो होमपेज पर ऊपर होगा। 
स्‍टेप 3 - JAC का रिजल्‍ट पेज खुलेगा। 
स्‍टेप 4 -“Results of Intermediate Vocational Examination - 2019” के लिंक पर क्लिक करें। 
स्‍टेप 5 - दी गई जगह में रोल कोड और रोल नंबर डालें। 
स्‍टेप 6 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
स्‍टेप 7 -स्‍क्रीन पर 11 वीं का रिजल्‍ट दिखाई देगा 
स्‍टेप 8 -भविष्‍य के लिए डाउनलाड करें और प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी