इंटर परीक्षा देने वाले 2 युवकों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand. दोनों आरोपित पीडि़ता के परिचित थे। पीडि़ता का आरोप है कि पहाड़ी के पास सुनसान स्थान पर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 08:55 PM (IST)
इंटर परीक्षा देने वाले 2 युवकों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंटर परीक्षा देने वाले 2 युवकों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू, जासं। पलामू जिला के पड़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में दो युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित पीडि़ता के परिचित थे। जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपित रितेश कुमार व प्रशांत कुमार पड़वा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों आरोपित इंटर के छात्र हैं।

11 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में रितेश कुमार को शामिल होना था। पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपित 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसला कर रविवार को एक पहाड़ के पास स्थित मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर ले गए। पीडि़ता का आरोप है कि पहाड़ी के पास सुनसान स्थान पर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडि़ता की स्थिति गंभीर हो गई।

यह देखकर दोनों आरोपित पीडि़ता को छोड़कर भाग खड़े हुए। बाद में पीडि़ता ने अपने मोबाइल फोन से किसी तरह परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में परिजन वहां पहुंचे और तत्काल इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पीडि़ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में मेदिनीनगर के एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिलते ही छापेमारी कर दोनों आरोपितों रितेश कुमार व प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों आरोपित बालिग व इंटर के छात्र हैं। 11 फरवरी से इनकी परीक्षाएं शुरू होने वाली है।

chat bot
आपका साथी