Indian Railway: यात्रीगण ध्‍यान दें... रांची से होकर चल रहीं हैं 27 ट्रेनें, जानें कितना लग रहा है किराया

Indian Railway News Update Jharkhand Samachar रांची से चलने वाली 12 यात्री ट्रेनों में सामान्य किराया लग रहा है जबकि 15 ट्रेनों में स्‍पेशल यानि बढ़ा हुआ किराया लग रहा है। एक दिन पूर्व रांची डीआरएम ने कहा था कि कोरोना को देखते हुए ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:52 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:04 PM (IST)
Indian Railway: यात्रीगण ध्‍यान दें... रांची से होकर चल रहीं हैं 27 ट्रेनें, जानें कितना लग रहा है किराया
Indian Railway, Jharkhand Samachar रांची डीआरएम ने कहा है कि कोरोना को देखते हुए ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं होगा।

रांची, जासं। Indian Railway News Update, Jharkhand Samachar रांची से होकर गुजरने वाली 27 जोड़ी ट्रेन में से 12 पैसेंजर ट्रेनों में सामान्य किराया लग रहा है। जबकि 15 मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों में स्पेशल ट्रेन का किराया लगता है। डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने इसकी जानकारी दी।

इन ट्रेनों में लग रहा सामान्य किराया

हटिया बर्दवान हटिया पैसेंजर ट्रेन, रांची आसनसोल रांची पैसेंजर ट्रेन, हटिया टाटा हटिया पैसेंजर, रांची टोरी रांची पैसेंजर, रांची लोहरदगा रांची पैसेंजर, हटिया राउरकेला पैसेंजर, आगरा बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन, रांची बोकारो रांची पैसेंजर ट्रेन और आसनसोल बोकारो आसनसोल पैसेंजर ट्रेन।

इन ट्रेनों में लग रहा है बढ़ा हुआ स्पेशल किराया

नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस, रांची हावड़ा रांची शताब्दी एक्सप्रेस, रांची हावड़ा रांची इंटरसिटी, रांची धनबाद रांची एक्सप्रेस, धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस, रांची नई दिल्ली रांची राजधानी, रांची एलटीटी लोकमान्य तिलक रांची एक्सप्रेस, दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस, रांची दुमका एक्सप्रेस, संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस, रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, हटिया पुणे एक्सप्रेस, राउरकेला जयनगर राउरकेला एक्सप्रेस और मालदा टाउन सूरत सप्ताहिक एक्सप्रेस।

इधर, रांची के डीआरएम नीरज अंबष्‍ट ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि अभी 27 जोड़ी ट्रेनें रांची स्‍टेशन से होकर चल रही हैं। ये सभी ट्रेनें चलती रहेंगी। जरूरत पड़ी तो नई ट्रेनें भी चलाई जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि अगर यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो ट्रेनों में अतिरिक्‍त कोच भी लगाए जाएंगे। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। रेल अधिकारी जिला प्रशासन और राज्‍य सरकार के साथ तालमेल बनाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी