Durga Puja 2019: रांची में आज होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन Ranchi News

बड़ा तालाब में एक साथ शहर के सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए एसपी की ओर से महानगर समिति के प्रमुख पदाधिकारियों को एक वाहन पास उपलब्ध कराया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 04:08 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 09:01 AM (IST)
Durga Puja 2019: रांची में आज होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन Ranchi News
Durga Puja 2019: रांची में आज होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन Ranchi News

रांची, जासं। झारखंड की राजधानी रांची में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 9 अक्टूबर बुधवार को होगा। रांची के राजस्थान मित्र मंडल, भारतीय युवक संघ, सत्य अमर लोक, ज्योति संगम, कला संगम, त्रिकोण हवन कुंड एवं चैती दुर्गा पूजा (भुतहा तालाब) के पूजा पंडाल का विसर्जन एक साथ होगा। दोपहर बाद 3:30 बजे सभी पंडाल एक साथ नगर भ्रमण करते हुए मां को विदाई देंगे।

मां की अंतिम यात्रा अपर बाजार से होते हुए शाहिद चौक, अल्बर्ट अक्का चौक, सर्जना चौक, महात्मा गांधी चौक से निकल कर पुन: वापसी में कोतवाली थाना मार्ग से होते हुए बड़ा तालाब में संध्या 6.30 तक पूजा-अर्चना के साथ विसर्जन किया जाएगा। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक पुरोहित और संयोजक मुनचुन राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शहर के सभी पूजा पंडाल पदाधिकारियों से अपील की है कि इस पुनीत व धार्मिक अनुष्ठान में अपनी भागीदारी दर्ज कर मां को अगले वर्ष पुन: आगमन का आह्वान करें।

इधर, रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के डॉ. अजीत कुमार सहाय, तिलकराज आजमानी, चंचल चटर्जी, रामधन वर्मन, प्रदीप राय बाबू, राजकिशोर प्रसाद, अर्जुन उरांव, संजय सहाय, प्रो. अरुण सिंह, राजन वर्मा, रवींद्र वर्मा, संजय मिनोचा, संजय सिन्हा गोपू ने संयुक्त रूप से बताया कि रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में सभी पूजा समितियों का सामूहिक मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा दिनांक 9 अक्टूबर को दोपहर बाद दो बजे बिहार क्लब कचहरी रोड से शुरू होकर संग्राम क्लब को साथ लेकर नागा बाबा खटाल होते हुए (रीता मेडिकल) रातू रोड चौक पर इटकी रोड, पिस्का मोड़ एवं पंडरा रोड से आने वाली सभी मूर्तियों को साथ लेकर महावीर चौक पहुंचेंगे।

वहां पर यूथ क्लब की मूर्ति को साथ लेकर ज्योति संगम, अपर बाजार एवं अन्य पूजा समितियों को साथ लेकर शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर रुकेंगे। यहां जेल रोड, एचबी रोड की ओर से आने वाली शोभायात्रा को साथ लेकर चंद्रशेखर आजाद क्लब सर्जना चौक होते हुए काली मंदिर चौक से वापस मुड़कर अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेंगे। यहां लगभग शाम छह बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। दुर्गोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने महानगर समिति के प्रमुख पदाधिकारियों को एक वाहन पास उपलब्ध कराया है।

chat bot
आपका साथी