IMD Monsoon Update: खुशखबरी! मानसून ने केरल में दी दस्‍तक, जल्द ही आपके राज्य में भी देगा दस्तक

IMD Monsoon Update मौसम विभाग द्वारा जारी मैप के मुताबिक 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र पहुंचेगा। बिहार और झारखंड में मानसून 18 से 20 जून तक दस्तक देगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली हरियाणा और राजस्थान में 15 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 08 Jun 2023 08:25 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jun 2023 08:17 AM (IST)
IMD Monsoon Update: खुशखबरी! मानसून ने केरल में दी दस्‍तक, जल्द ही आपके राज्य में भी देगा दस्तक
एक सप्ताह की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 18 से 20 जून से झारखंड में होगी फुहारें...

जागरण संवाददाता, रांची। Bihar-Odisha-Jharkhand IMD Monsoon Update: राज्यवासियों को मानसून के फुहारों के लिए अभी 18 से 20 जून तक का इंतजार करना होगा। राहत भरी सूचना ये है कि एक हफ्ते की देरी से ही सही मानसून केरल में प्रवेश कर गया है। केरल, दक्षिण तमिलनाडु, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम, मध्य एवं उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर मानसून बढ़ रहा है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए झारखंड में मानसून के 18 से 20 जून तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की माने तो भले ही केरल में मानसून एक सप्ताह की देरी से पहुंचा हो लेकिन आगे के राज्यों में यह समय पर भी पहुंच सकता है। इससे पूर्व मानसून के बिहार, झारखंड, उत्तर ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के दक्षिण इलाकों में 10 जून तक पहुंचने का अनुमान जताया गया था...।

कब कहां पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए मैप के मुताबिक 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र पहुंच जाएगा और बिहार और झारखंड की सीमा पर 18 से 20 जून तक दस्तक देगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में 15 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

इससे पहले मौसम विभाग ने मानसून के केरल में 1 जून को प्रवेश करने का पूर्वानुमान किया था लेकिन एक सप्ताह की देरी से पहुंचा है। आमतौर पर मानसून झारखंड में 14 से 15 जून तक प्रवेश कर जाता है लेकिन इस बार 4 से 5 दिनों की देरी से प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

मानसून की देरी के कारण सामान्य से कम होगी बारिश

इसका सीधा असर किसानी पर पड़ेगा। देरी से मानसून आने के चलते वर्षा सामान्य से कम होगी। पिछले वर्ष 2022 में भी 6 दिनों की देरी से 18 जून को मानसून ने झारखंड में प्रवेश किया था। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की माने तो मानसून 18 से 20 जून तक राज्य में प्रवेश करेगा। बता दें कि झारखंड में 12 जून तक मानसून के प्रवेश करने की बात कही जा रही थी। मौसम विज्ञानी इस लेटलतीफी का बड़ा कारण मौसम परिवर्तन को बता रहे हैं...।

12 जून तक राजधानी में छाए रहेंगे आंशिक बादल

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा हुई है। अधिकांश जगहों पर हीटवेव का असर देखा गया। सबसे अधिक वर्षा 1 मिमी पाकड़ के महेशपुर में रिकार्ड की गई है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री गोड्डा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री बाेकारो में दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी की बात करें तो अधिकतम 39.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 9 से 12 जून तक राजधानी में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रहने और कहीं कहीं हीटवेव का भी असर देखने को मिलेगा। वहीं 9 व 10 जून को राज्य के पूर्वी व निकटवर्ती हिस्सों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कुछ ऐसा रहेगा राज्य का तापमान और मौसम

9 जून: दोपहर या शाम के समय कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे, राज्य में कहीं कहीं हीटवेव काे ले येलो अलर्ट

10 जून: दोपहर या शाम के समय कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे, राज्य में कहीं कहीं हीटवेव काे ले येलो अलर्ट

11 जून: राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना, वहीं पूर्वी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में हीटवेव के अलावे कहीं कहीं गर्जन वज्रपात के साथ तेज सतही हवा का रहेगा असर, येलो अलर्ट

12 जून: राज्य के पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना, सतही हवा को ले येलो अलर्ट

कुछ ऐसा रहेगा राजधानी का तापमान और मौसम

9 जून: दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल एवं हीटवेव का रहेगा असर, अधिकतम 41 डिग्री जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस

10 जून: दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल एवं हीटवेव का रहेगा असर, अधिकतम 41 डिग्री जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस

11 जून: दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल एवं हीटवेव का रहेगा असर, अधिकतम 41 डिग्री जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस

12 जून: आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस।

chat bot
आपका साथी