हाईजेनिक मीट को मिलेगा बढ़ावा, खस्सी काटने पर लगेगी रोक

रांची : निगम क्षेत्र में हाईजेनिक मीट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची नगर निगम जल्द ही खुले में बकरे काटने पर रोक लगानेवाला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Jul 2018 05:41 AM (IST) Updated:Sun, 08 Jul 2018 05:41 AM (IST)
हाईजेनिक मीट को मिलेगा बढ़ावा, खस्सी काटने पर लगेगी रोक
हाईजेनिक मीट को मिलेगा बढ़ावा, खस्सी काटने पर लगेगी रोक

रांची : निगम क्षेत्र में हाईजेनिक मीट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची नगर निगम जल्द ही खुले में खस्सी काटने वालों पर लगाम लगाएगा। सबसे पहले लाइसेंस युक्त मीट शॉप निशाने पर होंगे। नियमानुसार लाइसेंस मीट शॉप में सिर्फ मीट बिक्री करने की अनुमति प्रदान की गई है, खस्सी को काटने की नहीं। नगर निगम के अधिकारी लाइसेंसयुक्त मीट शॉप की सूची तैयार कर रहे हैं, ताकि जल्द सबंधित मीट शॉप पर कार्रवाई कर खस्सी काटने की प्रक्रिया पर लगाम लगाई जा सके।

कांके स्थित अत्याधुनिक वधशाला में काटे गए खस्सी के मांस की बिक्री के लिए निगम क्षेत्र में कुल पांच मॉडर्न मीट शॉप भी बनाए गए हैं। हालांकि इन दुकानों में खस्सी का मांस लेने वालों की संख्या काफी कम है। मोरहाबादी स्थित मॉडर्न मीट शॉप के कर्मियों ने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन 8-10 किलोग्राम खस्सी के मांस की बिक्री हो रही है। फ्रीजर में रखे गए मीट के टुकड़े अधिकतम चार दिनों तक तरोताजा रहेंगे। शहर के अधिकांश लोग हाईजेनिक मीट से वाकिफ नहीं हैं। प्रचार-प्रसार के माध्यम से ही हाईजेनिक मीट तक लोग पहुंच पाएंगे। इस दिशा में कंपनी की ओर से जल्द ही कार्य शुरू किए जाएंगे।

------

लाइसेंस युक्त मीट शॉप को सिर्फ मीट बिक्री की अनुमति दी गई है, काटने की नहीं। इंफोर्समेंट टीम इस मामले में दोषी की पहचान कर कार्रवाई करेगी। मीट शॉप संचालकों को भी कांके स्थित अत्याधुनिक वधशाला में ही खस्सी कटवाना है। इसके अलावा खुले में खस्सी मांस की बिक्री करने वालों पर भी अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. किरण कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, रांची नगर निगम।

chat bot
आपका साथी