पत्‍नी गई मायके तो पति ने फंदे से झूलकर दे दी जान Ranchi News

Jharkhand News. पुलिस के अनुसार चतरा निवासी अंशुल कुमार का लॉकडाउन के वजह से कामकाज ठप था। इस बीच पत्नी से उसका विवाद हुआ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 11:56 AM (IST)
पत्‍नी गई मायके तो पति ने फंदे से झूलकर दे दी जान Ranchi News
पत्‍नी गई मायके तो पति ने फंदे से झूलकर दे दी जान Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची के गोंदा इलाके के हातमा गिरजा टावर में रहने वाले एक युवक ने शनिवार की रात फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, पति से झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई। इसके बाद अंशुल कुमार (35) ने आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से चतरा का रहने वाला था। हातमा गिरजा टावर के फ्लैट नंबर चार में किराए पर रहता था।

वह कोयला का छोटे स्तर पर व्यवसाय करता था। पत्नी डीएवी में टीचर है। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के अनुसार अंशुल कुमार का लॉकडाउन के वजह से कामकाज ठप था। इस बीच पत्नी से विवाद हुआ, विवाद के बाद पत्नी खलारी स्थित भाई के घर चली गई।

इससे वह तनाव में रहा था। इसबीच शनिवार को फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों को आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मामले में यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी