CM हेमंत सोरेन और MP निशिकांत दुबे भिड़े, एक ने कहा-48 घंटे में देंगे जवाब, दूसरे ने कहा-इंतजार रहेगा

महाराष्ट्र में दर्ज एक पुराने मामले को लेकर मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच ट्विटर पर देर रात तक जंग जारी रही।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 12:10 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 01:44 PM (IST)
CM हेमंत सोरेन और MP निशिकांत दुबे भिड़े, एक ने कहा-48 घंटे में देंगे जवाब, दूसरे ने कहा-इंतजार रहेगा
CM हेमंत सोरेन और MP निशिकांत दुबे भिड़े, एक ने कहा-48 घंटे में देंगे जवाब, दूसरे ने कहा-इंतजार रहेगा

रांची, राज्य ब्यूरो। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच ट्विटर पर देर रात तक जंग जारी रही। दरअसल, निशिकांत दुबे ने 2013 में महाराष्ट्र में दर्ज एक मामले का हवाला देते हुए वर्तमान में वहां के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखा और इस मामले की जांच फिर से कराने का आग्रह किया है।

माननीय सांसद @nishikant_dubey जी ने मुझ पर कुछ आरोप लगायें हैं।

माननीय सांसद जी इसका जवाब आपको अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जायेगा।

देश और राज्यवासियों को 'अपने आचरण के अनुरूप' गुमराह करना बंद करें।

— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) July 28, 2020

ट्वीट के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आयशा अशफाक खान नामक महिला ने दुष्कर्म और इससे संबंधित विभिन्न धाराओं में बयान दर्ज कराया था। बयान दर्ज कराने के 7 दिन बाद ही शिकायतकर्ता के द्वारा मामला वापस ले लिया गया था।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री @AnilDeshmukhNCP जी,मुम्बई शहर में 2013 में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी पर एक लड़की ने बलात्कार,अपहरण के आरोप लगाए,सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार समझौते से भी यह आरोप बंद नहीं हो सकता @PawarSpeaks @supriya_sule @AmitShah @blsanthosh pic.twitter.com/hPU1MFGhn5

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 28, 2020

इस ट्वीट के बाद अपने जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा की सांसद ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं जिसका जवाब 48 घंटे के अंदर कानूनी रूप से दिया जाएगा। इसके बाद निशिकांत दुबे ने फिर लिखा- आरोप मैंने नहीं लड़की ने लगाए हैं। यह पूरा मामला सत्ता के गलियारों में और राजनीतिक हलकों में रात होते-होते चर्चा का विषय बन गया था।

मैंने एमबीए,पीएचडी सब कर रखी है,शुचिता की राजनीति करता हूँ,जिसको केस करना है,जॉंच करना है करिए,सभी मुँह की खाएँगे— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 28, 2020

एक पुराने मामले पर निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री को पत्र लिखा और ट्वीट सार्वजनिक किया बदले में मुख्यमंत्री का ट्वीट - 48 घंटे में कानूनी रूप से आपको मिलेगा  जवाब
chat bot
आपका साथी