ऑनर किलिंग : प्रेमिका से मिलने गए दसवीं के छात्र की हत्या, रांची के अस्‍पताल में दम तोड़ा

छात्रा के घरवालों की पिटाई से बुरी तरह घायल छात्र को इलाज के लिए रांची के राज अस्‍पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 01:28 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 01:28 PM (IST)
ऑनर किलिंग : प्रेमिका से मिलने गए दसवीं के छात्र की हत्या, रांची के अस्‍पताल में दम तोड़ा
ऑनर किलिंग : प्रेमिका से मिलने गए दसवीं के छात्र की हत्या, रांची के अस्‍पताल में दम तोड़ा

रांची/हजारीबाग, जेएनएन। चौपारण थाना क्षेत्र के ककरौला गांव ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां लड़की पक्ष ने  बेरहमी से पीट कर  दसवीं के छात्र की हत्या कर दी । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरेखा स्कूल के  दसवीं कक्षा के छात्र सुमित का प्रेम प्रसंग उसी विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा से चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति के थे।

बताया गया कि छात्रा से मिलने  शुक्रवार की शाम सुमित अपने दो दोस्तों के साथ ककरोला गांव गया था। इसी दौरान लड़की के भाई और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से बांधकर पिटाई की। दोस्त मौके से फरार हो गए।लड़के को घायल अवस्था में लड़की के घर से बरामद किया गया था।

जिसके तत्काल बाद गंभीर रूप से घायल सुमित को इलाज के लिए रांची के राज नर्सिंग होम में  भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा के भाई ऋषभ राज को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं घर की कुछ महिलाओं को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। हालांकि इस मामले में अब तक एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई है. जानकारी के मुताबिक सुमित चतरा के इटखोरी के रहने वाला है। चौपारण में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। रांची में मौत के बाद यहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। लोग इसे ऑनर किलिंग का मामला बता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी