हजारीबाग-बरही फोरलेन पर वाहनों से टोल टैक्स की वसूली शुरू, जानें कितना देना होगा

Hazaribagh Barhi Four Lane निजी चार चक्का वाहनों इस टोल से गुजरने के लिए एक तरफ की यात्रा के लिए 60 रुपए और उसी दिन वापसी के लिए 90 रुपए चुकाने होंगे। इस टोल गेट से वसूली से वाहनों चालकों की जेब थोड़ी ढीली हो रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 12:28 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 07:34 PM (IST)
हजारीबाग-बरही फोरलेन पर वाहनों से टोल टैक्स की वसूली शुरू, जानें कितना देना होगा
Hazaribagh Barhi Four Lane इस टोल गेट से वसूली से वाहनों चालकों की जेब थोड़ी ढीली हो रही है।

हजारीबाग, जासं। Hazaribagh Barhi Four Lane हजारीबाग बरही फोरलेन पर बुधवार सुबह 09:00 बजे से टोल प्लाजा की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही यहां पर वाहनों से टोल टैक्‍स की वसूली भी प्रारंभ हो गई है। स्थानीय लोगों को छूट देने की मांग को लेकर लंबे आंदोलन के बाद टोल प्लाजा संघर्ष समिति और संवेदक की सहमति के बाद इसे प्रारंभ किया गया है। पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, कांग्रेस नेता आरसी मेहता, बटेश्वर प्रसाद मेहता, आरके मेहता, शिवलाल महतो आदि की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई। हजारीबाग से बरही की दूरी 36 किलोमीटर है। निजी चार चक्का वाहनों को इस टोल से गुजरने के लिए एक तरफ की यात्रा के लिए 60 रुपये और उसी दिन वापसी के लिए 90 रुपये चुकाने होंगे।

समझौते के अनुरूप स्थानीय लोगों को भी रियायत दी जा रही है। हालांकि पहले दिन जाम की स्थिति नहीं हो, इसके लिए प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद कुछ देर के लिए यहां जाम की स्थिति हो गई थी। अपनी कार से कोडरमा से रांची जा रहे आशीष कुमार ने बताया कि फोरलेन निर्माण से सफर बहुत आसान हुआ है। पहले जहां बरही से हजारीबाग जाने में 1 घंटे का समय लगता था, अब यह दूरी 30 मिनट में ही पूरी हो रही है। हालांकि टोल वसूली से जेब थोड़ी ढीली हो रही है।

रांची से गया होकर बिहार की ओर जाने पर चुकाने होंगे तीन टोल

अब रांची से गया होकर बिहार जाने वालों के लिए सफर आसान होने के साथ-साथ महंगा भी हो गया है। नगवां टोल के प्रारंभ होने के बाद अब तीन-तीन टोल प्लाजा से होकर इन्हें गुजरना होगा। एनएच 33 पर रांची के ओरमांझी और हजारीबाग के नगवां में टोल देना होगा। एक तरफ की यात्रा के लिए जहां ओरमांझी 105 रुपये और नगवां में 60 रुपये का टैक्स चुकाना होगा, वहीं जीटी रोड पर पहुंचते ही बरही में फिर गौरियाकरमा टोल पर 105 रुपये टैक्स के रूप में देने होंगे। यानी कि निजी वाहन से रांची से गया जाने पर कुल 270 रुपये का टोल चुकाना होगा।

chat bot
आपका साथी