आधे घंटे तक हुई तेज बारिश, जलजमाव से परेशान हुए श्रद्धालु

हर दिन हल्की बारिश होने के बाद दुर्गा पूजा का माहौल किरकिरा हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 02:47 AM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 06:36 AM (IST)
आधे घंटे तक हुई तेज बारिश, जलजमाव से परेशान हुए श्रद्धालु
आधे घंटे तक हुई तेज बारिश, जलजमाव से परेशान हुए श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, रांची : हर दिन हल्की बारिश होने के बाद दुर्गा पूजा का माहौल किरकिरा हो रहा है। रविवार को रांची में आधे घंटे तक गरज के साथ तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मुख्य सड़कों के किनारे कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलजमाव के कारण इन मार्गो से गुजरने वाले श्रद्धालु काफी परेशान हुए। एयरपोर्ट रोड, रांची-खूंटी रोड स्थित हवाई नगर व एचईसी तेज में काफी तेज बारिश हुई। बारिश के क्रम में छोटे आकार के ओले भी गिरे। इस दौरान हवाई नगर में सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पेड़ भी गिरा। हरमू, अपर बाजार, मेन रोड, कोकर, लालपुर, कांटाटोली समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई। हालांकि रातू रोड व पिस्का मोड़ क्षेत्र में बारिश का असर न के बराबर हुई। मौसम केंद्र ने शाम 5:30 बजे तक 21.0 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया। जबकि जमशेदपुर में रविवार को 26.0 मिमी. बारिश हुई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। सोमवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि मंगलवार व बुधवार को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। गुरुवार को भी आंशिक रूप से बादल आए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि झारखंड व उत्तरी ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब ओडिशा के आंतरिक हिस्सों व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में स्थित है। इसके अलावा सब हिमालयन पश्चिम बंगाल से ओडिशा स्थित साइक्लोनिक सर्कुलेशन तक समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में टर्फ फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार व मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। जबकि राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी व मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। आठ व नौ अक्टूबर को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। जबकि 10 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। ------

रविवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 30.2 22.0

जमशेदपुर 32.1 24.2

डालटनगंज 31.6 24.1

बोकारो 32.5 24.5

चाईबासा 33.0 24.2

दुमका 33.1 23.7

chat bot
आपका साथी