गढ़वा में दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस Garhwa News

Jharkhand. घटना दो मार्च को दोपहर बाद की बताई जा रही है। पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीडि़ता का मेडिकल बुधवार को सदर अस्पताल में कराया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 04 Mar 2020 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 05:37 PM (IST)
गढ़वा में दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस Garhwa News
गढ़वा में दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस Garhwa News

मेराल (गढ़वा), जासं। गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दो मार्च को दोपहर बाद की बताई जा रही है। पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीडि़ता का मेडिकल बुधवार को सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस कोर्ट में 164 सीआरपीसी के तहत पीडि़ता का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने मेराल थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव निवासी समीर खान पिता अख्तर खान तथा शम्मी खान पिता काबिल खान को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया है। मेराल थाना में पीडि़ता के बयान पर कांड संख्या 49/2020 पर पोक्सो एक्ट, धारा 376 डी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलखो भी मौके पर पहुंचे और पीडि़ता से घटना की जानकारी ली।

पीडि़ता एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करती है। वह दो मार्च को दोपहर नदी किनारे अपने खेत पर जा रही थी।

यहां पहले से ही घात लगाए टिकुलडीहा गांव निवासी समीर खान तथा शम्मी खान ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ की ओट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीडि़ता ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद से ही दोनों आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

'पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। जल्द ही दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।' -अश्विनी कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा।

chat bot
आपका साथी