ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी व ग्रैंड पैरेंट्स ड

स्कूल के जूनियर विंग में शनिवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी व ग्रैंड पैरेंट्स डे का हुआ आयोजन। बच्चों को गाउन एवं कैप पहनाकर उनके अभिभावकों के समक्ष किया गया सम्मानित।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 02:36 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 02:36 PM (IST)
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी व ग्रैंड पैरेंट्स ड
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी व ग्रैंड पैरेंट्स ड

जागरण संवाददाता, रांची : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में में शनिवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी व ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कक्षा प्रेप के 246 बच्चों को जब गाउन एवं कैप पहनाकर उनके अभिभावकों के समक्ष सम्मानित किया गया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठी। कार्यक्रम की शुरुआत ऑक्सफोर्ड गु्रप के चेयरमैन डॉ. एसबीपी मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उत्साह एवं मनोबल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह प्रसन्नता की बात है कि नन्हें फरिश्ते अपने बुजुर्ग अभिभावकों के आषीर्वाद से सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। विद्यालय की सचिव किरण मेहता ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन को यादगार बनाया। आधुनिक एवं पारंपरिक नागपुरी नृत्य तथा कत्थक एवं मणिपुरी के संगम ने दर्शकों को आकर्षित किया।

जूनियर विंग की प्राचार्या रश्मि बक्शी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने समारोह में आने के लिए बुजुर्ग अभिभावकों के प्रति आभार जताया। कहा कि वर्तमान में बच्चों में उच्च संस्कार डालने वाली मजबूत कड़ी उनके दादा-दादी और नाना-नानी ही हैं। सीनियर विंग के प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए हाथ से हाथ मिलाकर चलें तो जीवन के हर मोड़ में सफल होंगे। मौके पर नर्सरी विंग की प्राचार्या शिल्पी राठौर भी उपस्थित थी। संचालन शिल्पी मजूमदार व धन्यवाद माधूरी मजूमदार ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक विकास रंजन, शिक्षिका श्रावणी फौजदार, निशात परवीन, पूनम सिन्हा, रेखा सिंह, सपना मजूमदार, रिया, वंदना, मिंटी हर्षिता, सुजॉन पॉल आदि लगे थे।

निर्मला कान्वेंट स्कूल में इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता :

निर्मला कान्वेंट हाई स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता हुआ। वर्ग के अनुसार विद्यार्थियों को चार समूहों में बांटकर अलग-अलग विषय पर प्रतियोगिताएं हुई। सफल विद्यार्थियों को प्राचार्य विजय कुमार शर्मा ने पुरस्कृत किया। मौके पर सचिव सीमा शर्मा, परीक्षा संचालक गोपाल चंद्र दास आदि थे। गु्रप ए में दयानंद हाउस के अमित नायक प्रथम और आरती कुमारी तीसरे स्थान पर रही। वहीं दूसरे स्थान पर हंसराज हाउस के निकुंज कुमारी ने जगह बनाई। गु्रप बी में कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें टैगोर हाउस के अमन कुमार प्रथम, हंसराज के इसा कुमारी द्वितीय और दयानंद हाउस की अदिति कुमारी तीसरे स्थान पर रही। गु्रप सी में कक्षा छह से सात के विद्यार्थियों में विवेकानंद हाउस की स्नेहा कुमारी प्रथम, दयानंद के रसनी रजक द्वितीय और हंसराज के प्रेरणा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। गु्रप डी में कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें विवेकानंद की निशा कुमारी प्रथम, टैगोर हाउस की हर्सिता कुमारी दूसरे और आयुषी कुमारी तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें लाभ होता है। अधिक सीखने की प्रवृति मन में जागती है।

chat bot
आपका साथी