सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में गंभीरता नहीं : सरयू राय

विपक्ष हठधर्मिता न दिखाए, सत्ता पक्ष विपक्ष को उकसाए नहीं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 01:30 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 01:30 PM (IST)
सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में गंभीरता नहीं : सरयू राय
सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में गंभीरता नहीं : सरयू राय

राज्य ब्यूरो, रांची : मात्र छह दिनों के सत्र में दूसरे दिन भी सदन नहीं चल पाने के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। कहा, दोनों में सदन को चलाने को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है। विपक्ष को हठधर्मिता नहीं दिखानी चाहिए और सत्ता पक्ष को उकसाने का काम नहीं करना चाहिए। विपक्ष को उकसाकर उसे बोलने का मौका दिया जा रहा है।

उनके अनुसार, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों को स्पीकर के साथ बैठकर इसपर मंथन करना चाहिए कि सदन कैसे चले। संसदीय कार्य मंत्री इसके लिए पहल कर सकते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि सदस्यों की इस तरह की हरकत से सदन के प्रति जनता का विश्वास घटा है। सदन में सिर्फ किसी तरह विधेयक तथा अनुपूरक बजट पास करा लेने का काम हो रहा है।

सत्ता पक्ष के विधायकों की सुखाड़ पर विशेष बहस करा लेने की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार को ही चाहिए कि इसपर सदन को स्थिति से अवगत करा दे।

उनके अनुसार, वर्षा को लेकर सभी जिलों में एकरुपता नहीं है। कहीं वर्षा हुई है कहीं नहीं। सरकार विभाग से आंकड़े लेकर सदन को स्वयं अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई कर सकती है। कहा, दोनों में सदन को चलाने को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है। विपक्ष को हठधर्मिता नहीं दिखानी चाहिए और सत्ता पक्ष को उकसाने का काम नहीं करना चाहिए। विपक्ष को उकसाकर उसे बोलने का मौका दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों को स्पीकर के साथ बैठकर इसपर मंथन करना चाहिए कि सदन कैसे चले। संसदीय कार्य मंत्री इसके लिए पहल कर सकते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि सदस्यों की इस तरह की हरकत से सदन के प्रति जनता का विश्वास घटा है।

chat bot
आपका साथी