Emergency Landing: बेंगलुरु से आ रहे GoAir Flight की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 180 यात्री

GoAir Flight. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को गो एयरवेज फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सतर्कता से 180 यात्रियों की जान बच गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 14 May 2019 03:05 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 08:44 PM (IST)
Emergency Landing: बेंगलुरु से आ रहे GoAir Flight की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 180 यात्री
Emergency Landing: बेंगलुरु से आ रहे GoAir Flight की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 180 यात्री

रांची, जेएनएन। GoAir Flight Emergency Landing - रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को गो एयरवेज विमान G8 373 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सतर्कता से फ्लाइट में सवार 180 यात्रियों की जान बच गई। बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद इस विमान को  (Go Airways Flight To Bengaluru Patna Ranchi) पहले पटना और फिर रांची आना था। इस दौरान पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद खड़ा गो एयरवेज का विमान।

गो एयर की इस फ्लाइट के पायलट ने पटना एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी थी, लेकिन पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा होने के कारण विमान को डायवर्ट कर रांची में लैंड कराने को कहा गया। पायलट ने तकनीकी खराबी को देखते हुए सूझबूझ से रांची एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतार लिया। बताया गया कि गो एयरवेज की फ्लाइट बेंगलुरु से उड़ान भरी थी जिसे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करना था लेकिन टेक्निकल फॉल्ट की वजह से पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी।

गो एयरवेज की फ्लाइट में बेंगलुरु से पटना जा रहीं यात्री सुष्मिता सौरभ।

पटना एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी और उसे वापस रांची इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। उस वक्त फ्लाइट में 180 की संख्या में पैसेंजर सवार थे। पटना में विमान लैंडिंग नहीं होने की वजह से पटना के यात्रियों में नाराजगी है और उनकी विमानन कंपनी के अधिकारियों से पटना भेजने के लिए नोकझोंक हो रही है। यह फ्लाइट बेंगलुरु से पटना होते हुए रांची पहुंचती है।

बताया गया है कि फ्लाइट के नॉब व्‍हील में खराबी आ गई थी। विमान में सफर कर रही यात्री सुष्मिता सौरभ ने बताया कि बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद विमान ज्‍योंही पटना में लैंड करने लगी, पायलट ने तकनीकी खराबी के बारे में बताया। कहा गया कि पटना में इसकी लैंडिंग न होकर अब रांची में विमान को उतारा जाएगा। तकनीकी खराबी के बाद विमान कई बार हवा में हिचकोले खा रहा था। सभी यात्री तकनीकी खराबी की सूचना पाकर बेहद डरे हुए थे। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए रांची एयरपोर्ट पर सेफ्टी लैंडिंग कराई। इधर पटना उतरने वाले यात्रियों के लिए विमानन कंपनी ने शाम 7.55 बजे दूसरे विमान की व्‍यवस्‍था की है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी