प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्‍या, पुलिस ने दोस्‍त के साथ किया गिरफ्तार Khunti News

Khunti Jharkhand Crime News सायको थाना क्षेत्र के रानीफॉल स्थित पहाड़ की टेकरी में 13 मई को सिर कटा शव मिला था। मामले के अनुसंधान के क्रम में मृतक की पहचान मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम निवासी त्रिभुवन मुंडा के पुत्र भोंज मुंडा के रूप में की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 12:33 PM (IST)
प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्‍या, पुलिस ने दोस्‍त के साथ किया गिरफ्तार Khunti News
Khunti Jharkhand Crime News टेकरी में 13 मई को सिर कटा शव मिला था।

खूंटी, जासं। खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र के रानीफॉल स्थित पहाड़ की टेकरी में 13 मई को मिले अज्ञात सिर कटे शव मामले का पुलिस ने उदृभेदन कर लिया है। मामले के अनुसंधान के क्रम में मृतक की पहचान मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम निवासी त्रिभुवन मुंडा के पुत्र भोंज मुंडा के रूप में की गई है। हत्याकांड के अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित उद्भेदन करते हुए सायको थाना की पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और खूंटी थाना क्षेत्र के चालम बरटोली निवासी रोहित मुंडा उर्फ अलदेव मुंडा उर्फ अरविंद मुंडा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर उक्त हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फरसा, दो मोबाइल व अभियुक्त के पहने कपड़े को बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सिर कटी लाश मिलने के बाद इस संबंध में सायको थाना में धारा 302 / 201 / 34 भादवि के तहत अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था। मामले का अनुसंधान करने के दौरान छापामारी करने वाले दल में सायको थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक दिगंबर पांडेय, भजन लाल महतो व सायको थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

फंदे से झूल कर मजदूर ने की आत्महत्या

खूंटी जिले के नक्सल प्रभावित अड़की थाना अंतर्गत कोरबा सीआरपीएफ कैंप में चल रहे चारदीवारी निर्माण कार्य में काम करने वाले बहादुर सरदार नामक 33 वर्षीय मजदूर ने शुक्रवार सुबह फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। मजदूर ने कैंप परिसर में ही आत्महत्या की। कैंप में मौजूद जवानों को सूचना मिलने पर तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तबतक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार मृतक पश्चिम सिंहभूम जिले का निवासी है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह से वह काम कर रहा था। अचानक उसका फोन आया और वह कार्यस्थल से अपने रूम की ओर गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर साथी मजदूरों ने रूम जाकर देखा तो वह फंदे से झूलता हुआ मिला। शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके गांव भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी