ओरिएंट कंपनी के जीएम की तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकराई, मौत Ranchi News

Jharkhand. घटना नामकुम थाना क्षेत्र की है। देवाशीष बिस्वाल अपने निजी वाहन इनोवा में नामकुम की ओर से रांची आ रहे थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:14 PM (IST)
ओरिएंट कंपनी के जीएम की तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकराई, मौत Ranchi News
ओरिएंट कंपनी के जीएम की तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकराई, मौत Ranchi News

रांची, जासं। ओरिएंट कंपनी के खेलगांव और इरबा साइट के जीएम और एचआर देवाशीष बिस्वाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना नामकुम थाना क्षेत्र की है। देवाशीष बिस्वाल अपने निजी वाहन इनोवा में नामकुम की ओर से रांची आ रहे थे। गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक नियंत्रण खोकर गाड़ी पेड़ से टकरा गई। देवाशीष गाड़ी की बीच वाली सीट में थे। घटना में ड्राइवर की स्थिति नाजुक है, वहीं जीएम देवाशीष बिस्वाल की मौके  पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी चालक गाड़ी ओवरस्पीड में चला रहा था। अचानक गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

रिम्स में हुआ पोस्टमॉर्टम

स्थानीय पुलिस देवाशीष को रिम्स लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमॉर्टम रिम्स में किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर ओरिएंट के कर्मचारी भी पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर जमा हो गए।

chat bot
आपका साथी