हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजा की मांग पर NH 75 जाम Garhwa News

Garhwa Jharkhand News घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ एवं थानेदार ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 11:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 04:50 PM (IST)
हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजा की मांग पर NH 75 जाम Garhwa News
हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजा की मांग पर NH 75 जाम Garhwa News

रमना (गढ़वा), जासं। गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र से होकर गुजरी एनएच 75 पर परसवान गांव के निकट स्टोन चिप्स लदे तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से हसबुन बीवी पति इस्माइल अंसारी 49 वर्ष की मौके पर हो गई। मृतका श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन चिरंईया टांड की रहने वाली थी। घटना सोमवार की सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने मुआवजा के मांग तथा परसवान में पूर्व में घटी सड़क दुर्घटना में पुलिस की नकारात्मक कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सड़क जाम कर दिया।

इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ यशवंत नायक, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार हेम्ब्रम मौके पर पहुंचकर जामकर्ताओं से वार्ता की। उक्त अधिकारियों ने मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए, पचास किलोग्राम खाद्यान्न देने तथा प्रधानमंत्री आवास की अनुशंसा करने की घोषणा किया। इसके बाद 10 बजे जाम हटा लिया गया। जाम हटने के बाद रमना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हसबुन बीवी अपनी बेटी और दामाद के साथ मोटरसाइकिल से गढ़वा जा रही थी। इसी दौरान परसवान गांव के समीप हाइवा से साइड लेने के क्रम में वह मोटरसाइकिल से फिसल कर गिर गई और हाइवा की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके बेटी-दामाद इस घटना में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद भाग रहे हाइवा और चालक को रमना थाना पुलिस ने बहियार से जब्त कर थाना ले आई है।

chat bot
आपका साथी