पति को बंधक बना महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

तमाड़ थाना क्षेत्र में पति के सामने ही एक 21 वर्षीया महिला के साथ आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 06:22 AM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 07:18 AM (IST)
पति को बंधक बना महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
पति को बंधक बना महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

संवाद सूत्र, तमाड़ (रांची) । तमाड़ थाना क्षेत्र में पति के सामने ही एक 21 वर्षीया महिला के साथ आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सभी आरोपी युवक प्रखंड के लुंगटू गांव के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में पीडि़ता ने शनिवार की देर रात तमाड़ थाने में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी के अनुसार महिला अपने पति के साथ 11 फरवरी को लकड़ी बेचने दिउड़ी बाजार आई थी। लकड़ी बेचने के बाद दोनों परासी के बंादा सारना में टुसू मेला देखने गए।

मेला देखने के बाद दोनों अपने गांव की ओर निकल पड़े। रात लगभग 8 बजे रास्ते में नीलकोंचा नामक स्थान पर पहले से ही घात लगाए आठ युवकों ने इन दोनों को घेरकर मारपीट की। कुछ युवकों ने उसके पति को पकड़ लिया और बारी-बारी से सभी ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी चले गए।

घायलावस्था में पति-पत्नी किसी प्रकार अपने घर पहुंचे। और घर में ही इलाज कराया। पीडि़ता के अनुसार आरोपियों की धमकी से वह डर गई थी इसलिए वह पुलिस के पास नहीं आई। पुलिस ने महिला को रविवार को मेडिकल जांच के लिए रांची भेजा। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

बेटे की तबीयत खराब बता चाची को ले गया भतीजा, किया दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी