सेना में नौकरी के नाम पर 3. 70 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज के साथ 2 धराए Ranchi News

Jharkhand. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से सेना के कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 04:51 PM (IST)
सेना में नौकरी के नाम पर 3. 70 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज के साथ 2 धराए Ranchi News
सेना में नौकरी के नाम पर 3. 70 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज के साथ 2 धराए Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची में सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रांची के चुटिया इलाके की पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से सेना के कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेना में भर्ती करवाने के नाम पर दो आरोपियों ने धोखाधड़ी की थी। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। दोनों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 3. 70 लाख रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक कुमार और अजय तिवारी है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि इन दोनों ने राजस्थान के एक व्यक्ति को नौकरी के नाम पर ठगा था।

यह भी पढ़ें: Weekly News Roundup Ranchi: चोर के हाथ चौकीदारी, तस्करों पर मेहरबानी

यह भी पढ़ें: ट्रेनिंग लिया नहीं और बन गए थाना प्रभारी, अब हटाए जाएंगे Ranchi News

chat bot
आपका साथी