गुजरात के सूरत से रेस्क्यू कराई गई झारखंड की चार लड़कियां

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण के निर्देश पर साउथ बिहार वेलफेयर सोसाइटी ने यह कार्रवाई की है।

By Edited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 06:48 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 06:53 AM (IST)
गुजरात के सूरत से रेस्क्यू कराई गई झारखंड की चार लड़कियां
गुजरात के सूरत से रेस्क्यू कराई गई झारखंड की चार लड़कियां
जागरण संवाददाता, राची : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण के निर्देश पर साउथ बिहार वेलफेयर सोसाइटी फॉर ट्राइबल की टीम ने कार्रवाई की और गुजरात के सूरत से चार युवतियों को रेस्क्यू कराया। मानव तस्करी की शिकार युवती गिरिडीह, साहेबगंज, गोड्डा और लोहरदगा की रहने वाली है। चार में से दो युवती आदिम जनजाति की भी हैं। वहीं एक युवती कक्षा दसवीं तक पढ़ाई कर चुकी है। बिहार के पटना में रहने वाले युवक ने विश्वास में लेकर इन युवतियों को गुजरात में बेचा था। रेस्क्यू टीम चारों को लेकर राची लौट गयी। राची लाने के बाद इन युवतियों को नामकुम स्थित न्यू ब्लॉक में सुरक्षित रखा गया है। सुरक्षित रखा गया है युवतियों को : इस पूरे मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा कि टीम ने चार युवतियों को रेस्क्यू किया है। इन्हे महिला आयोग की देखरेख में सुरक्षित रखा गया है। चारों युवतियों के परिजनों को बुलाया गया है। होता था अमानवीय व्यवहार : पटना के रहने वाले युवक ने झासे में लेकर गुजरात में कारोबारी के घर में इन्हें बेच दिया था। पहाड़िया जनजाति की रेस्क्यू हुई युवती ने बताया कि उसके साथ वहा अमानवीय व्यवहार किया जाता था। सुबह से रात तक सिर्फ काम कराते थे। काम के एवज में पैसा भी नहीं मिलता था। गुजरात के सूरत में बड़े कारोबारी के घर में बेचा था। खाना मागने पर मारपीट होती थी। बता दें कि पहले भी राज्य से मानव तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बावजूद अभी भी तस्कर बाज नहीं आ रहे।
chat bot
आपका साथी