उत्‍पाद विभाग के चालक पर गोलीबारी मामले में साेनाराम सहित 4 गिरफ्तार Ranchi News

Jharkhand. रांची में गुरुवार को एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। अनुज कुमार पर सोनाराम साहू ने ही गोलीबारी कराई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 04:35 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 04:35 PM (IST)
उत्‍पाद विभाग के चालक पर गोलीबारी मामले में साेनाराम सहित 4 गिरफ्तार Ranchi News
उत्‍पाद विभाग के चालक पर गोलीबारी मामले में साेनाराम सहित 4 गिरफ्तार Ranchi News

रांची, जासं। उत्पाद विभाग के चालक अनुज कुमार पर गोलीबारी मामले में शराब माफिया सोनाराम साहू सहित चार अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। रांची में गुरुवार को एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। अनुज कुमार पर सोनाराम साहू ने ही गोलीबारी कराई थी। इस मामले में सोनाराम के अलावा, संजय नायक, दीपक मुंडा और साजिद को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, चार गोलियां सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

16 सितंबर को चालक को मारी गई थी अनुज को गोली

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर टू एचईसी कॉलोनी निवासी अनुज कुमार सिन्हा को बीते 16 सितंबर को गोली मार दी गई थी। अनुज बाइक से ड्यूटी के बाद घर लौट थे। दरवाजा खुलवाने के लिए हॉर्न बजा रहे थे। उसी दौरान अनुज की पत्‍‌नी शीला घर का दरवाजा खोल रहीं थी। पत्‍‌नी के निकलने के साथ ही उन्हें गोली मारी दी गई थी। अपराधी जिस लाल रंग की कार से पहुंचे थे, उस कार का नंबर पीले रंग के कपड़े से ढका हुआ था।

chat bot
आपका साथी